Popular Posts

सोशल डिस्टेंस का ख्याल रख मनायी गयी आम्बेडकर बाबा की जयंती

सोशल डिस्टेंस का ख्याल रख मनायी गयी आम्बेडकर बाबा की जयंती

भारत रत्न बाबा साहेब डॉ.भीमराव अाम्बेडकर की जयन्ती पर सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखते हुए। अनुसूचित जाति कर्मचारी संघ शेखपुरा के अध्यक्ष सह ज़िला कृषि पदाधिकारी लालबचन राम एवं सचिव सह वरीय कोषागार पदाधिकारी शशि कान्त आर्य द्वारा शान्तिपूर्वक तरीक़े से चाँदनी चौक पर स्थित बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। वहीं दंडाधिकारी सह अंचल अधिकारी के अलावा कई अन्य साथियों ने माल्यार्पण किया। संघ के सचिव ने बताया कि इस महान विभूति की जयंती को यादगार बनाने के लिए आज शाम 7:30 बजे दीप जलाया गया।

वहीं, लोजपा जिला अध्यक्ष इमाम गजाली के द्वारा चेवाड़ा गांव स्थित अपने आवास पर संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर के 129 वां जयंती के अवसर पर बाबा भीमराव अंबेडकर की फोटो प्रतिमा पर जयंती मनाया गया। जिसमें लोजपा जिला अध्यक्ष अपनी पुत्री हिबा के साथ अपने घरों में बाबा भीमराव अंबेडकर के फोटो पर पुष्प अर्पित कर जय भीम के नारे भी लगाएं। इस बाबत लोजपा जिलाध्यक्ष ने बताया सरकार के द्वारा बढ़ाए गए 3 मई तक लॉक डाउन में सोशल डिस्टेंस का पालन करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambedkar Baba's birth anniversary celebrated taking care of social distance


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/shekhapura/news/ambedkar-babas-birth-anniversary-celebrated-taking-care-of-social-distance-127169564.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/15/28_1586897176.jpg

0 Response to "सोशल डिस्टेंस का ख्याल रख मनायी गयी आम्बेडकर बाबा की जयंती"

Post a Comment