Popular Posts

बिहारशरीफ में याद किए गए संविधान शिल्पी बाबा साहब आम्बेडकर

बिहारशरीफ में याद किए गए संविधान शिल्पी बाबा साहब आम्बेडकर

संविधान शिल्पी बाबा साहब भीम राव आम्बेडकर की 129वीं जयंती जिलेभर में सादगीपूर्वक मनायी गयी। लॉकडाउन लागू रहने के कारण कहीं कोई बड़ा कार्यक्रम नहीं हुआ। बाबा साहब के अनुयायियों ने सादगी से बिना भीड़ लगाये उनकी प्रतिमा व तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। शहर के देवी सराय अम्बेदकर चौक स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माध्यमिक शिक्षक संघ के संयुक्त सचिव बलराम रजक ने माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि विधि विशेषज्ञ व उदारवादी व्यक्ति के रूप में बाबा साहब का सामाजिक और आर्थिक सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है।
कांग्रेसियों ने भी किया याद
जिला कांग्रेस कार्यालय में सादगीपूर्वक बाबा साहब की जयंती मनायी गयी। जिलाध्यक्ष सह स्नातक अधिकार मंच के संयोजक दिलीप कुमार ने कहा कि बाबा साहब का मार्गदर्शन ही देश को बचा सकता है। सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर सभी ने बाबा साहब की तस्वीर पर श्रद्धा के पुष्प अर्पित किये। युवाध्यक्ष उदय कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार, मुन्ना पाण्डे, राजीव रंजन कुमार, राजीव कुमार, गुड्‌डू, मो. महताब आलम उपस्थित थे।
शंखनाद ने किया याद
साहित्यिक मंडली शंखनाद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सचिव राकेश बिहारी शर्मा ने कहा कि बाबा साहब वंचित और शोषित तबकों की भलाई के पक्षधर थे। इस अवसर पर सविता बिहारी, धीरज कुमार, अनीता देवी, श्वाति कुमारी आदि ने भी विचार व्यक्त किये।
बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर की जयंती मनायी
सिलाव :
डा. भीमराव आम्बेडकर विचार परिषद द्वारा मोहनपुर में संविधान डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह को सादगी से मनाई गई। परिषद के अध्यक्ष डा. अमित कुमार पासवान ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भारत रत्न डा. अंबेडकर को सामाजिक न्याय के परिचायक चिंतक व महान अर्थशास्त्री बताया।
नगरनौसा : युवाओं द्वारा डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। युवाओं ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर निरंजन पासवान पंकज कुमार आदि उपस्थित थे।
बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प
अस्थावां :
प्रखंड क्षेत्र के बीआरसी भवन और गांवों में डा. भीम राव आम्बेडकर की 129 जयंती मनायी गयी। बीआरपी शिवधर पासवान ने कहा कि संविधान निर्माता डा. भीमराव आम्बेडकर के बताये रास्ते पर चलकर ही बेहतर समाज का निर्माण संभव है। कोदइया बिगहा गांव में आयोजित जयंती समारोह के मौके पर विजय कुमार आजाद व उप सरपंच माया देवी गरीबों के बीच खिचड़ी वितरण किया।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Babasaheb Ambedkar, the Constitution architect remembered in Bihar Sharif


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/bihar-sharif/news/babasaheb-ambedkar-the-constitution-architect-remembered-in-bihar-sharif-127169558.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/15/26_1586896859.jpg

0 Response to "बिहारशरीफ में याद किए गए संविधान शिल्पी बाबा साहब आम्बेडकर"

Post a Comment