चौरी थाना में तोड़फोड़ और उपद्रव करने के मामले में तीन अभियुक्तों को भेजा गया जेल
चौरी थाना क्षेत्र के कौलोडिहरी गांव से पुलिस ने पिछले साल थाना पर हुई तोड़फोड़ और उपद्रव के मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त कौलोडिहरी निवासी हरिहर माली के पुत्र पिंटू माली, भुवर पासवान के पुत्र भिंडील पासवान और सकलदीप राम के पुत्र सत्येंद्र राम हैं। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि कांड संख्या 104/19 के यह तीनों अभियुक्त लगातार फरार चल रहे थे। बृहस्पतिवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर इनके गिरफ्तारी के लिए छापामारी की गई।
थानाध्यक्ष पवन कुमार, एएसआई केएम राम और अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के द्वारा की गई छापामारी के बाद तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। बताते चलें कि पिछले वर्ष जून के महीने में थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव में लगातार चोरी की घटनाएं घटित हो रही थी और गांव के लोग परेशान होकर खुद से पहरा दे रहे थे। इसी क्रम में 2 जुलाई की रात थाना क्षेत्र के गंज पर से ग्रामीणों ने चार अज्ञात लोगों को रात के समय चोर होने के शक में पकड़ा।
पूछताछ से संतुष्ट नहीं होने पर ग्रामीणों के द्वारा चारों की जमकर पिटाई करने के पश्चात उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया था। 3 जुलाई को पुलिस के द्वारा चारों अभियुक्तों को छोड़े जाने की अफवाह के बाद क्षेत्र के दर्जनों गांव के 500 से अधिक लोग इकट्ठा होकर थाना का घेराव कर दिए थे। हालांकि पुलिस ने चारों को इलाज के लिए ले जाने की बात कही थी। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी से परेशान आक्रोशित भीड़ और पुलिस के बीच नोकझोंक के बाद मामला बिगड़ गया।
ग्रामीणों के द्वारा रोड़ेबाजी के खिलाफ पुलिस के द्वारा भीड़ को तितर-बितर करने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग किया गया था जिसके बाद मामला और भी गंभीर हो गया था। घटना की सूचना पाकर पहुंचे एसपी सुशील कुमार और डीएम रोशन कुशवाहा के काफी प्रयास के बाद मामला शांत हुआ था। इस मामले में तत्कालीन थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार और एएसआई सुभाष सिंह को मामले में दोषी पाते हुए सस्पेंड करने के अलावा 60 नामजद और 400 अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए 25 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/sahar/news/three-accused-were-sent-to-jail-in-the-case-of-sabotage-and-disturbance-in-chauri-police-station-127234320.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/24/5_1587750748.jpg
0 Response to "चौरी थाना में तोड़फोड़ और उपद्रव करने के मामले में तीन अभियुक्तों को भेजा गया जेल"
Post a Comment