Popular Posts

एक लाख 48 हजार के प्रतिबंधित नोट के साथ एक गिरफ्तार, 125 ली शराब भी बरामद

एक लाख 48 हजार के प्रतिबंधित नोट के साथ एक गिरफ्तार, 125 ली शराब भी बरामद

टाउन थाना की पुलिस ने गुरुवार शुक्रवार की रात शीतल टोला स्थित प्रकाशपुरी मोहल्ले के एक घर में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को काफी दिनों से इस तस्कर की तलाश थी।पुलिस को छापेमारी के दौरान उसके कमरे से 125 लीटर महुआ शराब मिला। पुलिस को सूचना थी कि इस घर में जाली नोट है। कमरे को अच्छी तरह से टाउन थाना के थानाध्यक्ष जन्मेजय राय के नेतृत्व में दरोगा शिवेंद्र कुमार, रितेश कुमार दुबे,रहमतुल्लाह एवं दरोगा नीता कुमारी ने चेक किया तो अलग-अलग स्थान पर रखें रुपए मिले।

पुलिस ने जब कमरे का फ्रिज खोला तो प्रतिबंधित एक-एक हजार रुपया के 142 नोट तथा 5-5 सौ रुपया के 13 नोट पुलिस को मिले। कुल मिलाकर पुराना प्रतिबंधित नोट एक लाख 48 हजार पांच सौ रुपया था। इसके अलावा पुलिस ने उसके कमरे से 53 सौ रुपए के नए नोट भी मिले हैं। गिरफ्तार शराब तस्कर का नाम चंदन यादव है। चंदन यादव से पूछताछ करने में स्थानीय पुलिस लगी हुई है। चंदन के बारे में पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ टाउन थाना में दो मामले पहले से ही दर्ज है। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि पुलिस ने फ्रीज से प्रतिबंधित एक लाख 48 हजार पांच सौ रुपया का पुराना नोट बरामद किया।

पुलिस वालों ने चेकिंग के दौरान फ्रीज खोला तो दंग रह गए। क्योंकि उसमें एक-एक हजार का एक लाख 42 हजार रुपया रखा हुआ था। पैसा चंदन के पास कहां से आया। यह अभी भी यक्ष प्रश्न बना हुआ है। पुलिस को उसने गुमराह करने का काफी प्रयास किया। शुरुआती पूछताछ में दूसरे द्वारा देने की बात उसने कही। लेकिन बाद में बोला कि उसी का यह नोट है। पुलिस उससे पूछताछ करने में लगी हुई है ताकि सच्चाई का पता लगाया जा सके। बता दें कि कुछ दिनों पहले चंदन को पुलिस पकड़ने गई थी लेकिन वह चकमा देकर भाग निकला था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
One arrested with banned note of one lakh 48 thousand, 125 le liquor also recovered


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/ara/news/one-arrested-with-banned-note-of-one-lakh-48-thousand-125-le-liquor-also-recovered-127234317.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/24/4_1587750637.jpg

0 Response to "एक लाख 48 हजार के प्रतिबंधित नोट के साथ एक गिरफ्तार, 125 ली शराब भी बरामद"

Post a Comment