
भेजा थाना क्षेत्र के टेकना टोल के निकट क्रिकेट खेल रहे लड़कों को रोकने तथा वहां दर्शकों की लगी भीड़ को समझाने गई पुलिस पर स्थानीय लोगों ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया। घटना रविवार अपराह्न लगभग चार बजे भेजा थाना से लगभग पांच सौ मीटर की दूरी पर हुई। रोड़ेबाजी में भेजा थाना के एएसआई अरविंद तिवारी एवं अन्य पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। पुलिस के वाहन का शीशा भी क्षतिग्रस्त हो गया। थानाध्यक्ष अंजेश कुमार ने बताया कि शनिवार को लड़कों द्वारा क्रिकेट खेलने और वहां 50-60 लोगों की भीड़ जमा रहने की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस को भेजकर क्रिकेट को बंद करवा दिया गया और भीड़ खाली करा दिया गया। पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान घरों में रहने और भीड़भाड़ नहीं लगानेकी हिदायत दी। बावजूद रविवार को फिर पांच दर्जन लड़के वहां जमा हो क्रिकेट खेलने लगे। जब पुलिस उन्हें हटाने गई ताे उन्हाेंने ईंट-पत्थर बरसा दिए। थानाध्यक्ष अन्य पुलिस पदाधिकारियों और सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे और क्रिकेट खेल रहे लड़कों को खदेड़कर भगा दिया। इतने में लड़के सहित अन्य ग्रामीण ईंट पत्थर और डंडे लिए पुलिस पर टूट पड़े। पुलिस वहां से जान बचाकर भाग निकली। घटना के बाद इलाकेे में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhubani/news/police-attacked-to-stop-playing-cricket-stone-pelted-127157799.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/13/106_1586738982.jpg
0 Response to "क्रिकेट खेलने से रोकने गई पुलिस पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव"
Post a Comment