Popular Posts

डीएम ने शर्तों के साथ सोन में कटाव निरोधक कार्य कराने की दी स्वीकृति

डीएम ने शर्तों के साथ सोन में कटाव निरोधक कार्य कराने की दी स्वीकृति

डीएम पंकज दीक्षित ने जलसंसाधन विभाग को शर्तो के साथ कटाव निरोधक कार्य कराने का स्वीकृति दे दिया है। जिले में 8 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से जलसंसाधन विभाग को कटाव निरोधक कार्य कराना है। जलसंसाधन विभाग द्वारा कराया जा रहा सोन नदी के कटाव निरोधक कार्य पर जिले में वैश्विक महामारी कोरोना का ब्रेक लग गया था। जिले में कटाव निरोधक कार्य ठप था।

डीएम ने कार्यपालक अभियंता इन्द्रपुरी बराज प्रमण्डल को लिखे अपने अनुमति पत्र में कहा है कि बाढ़ आपदा से संबंधित है इस अतिमहत्वपूर्ण कार्यो को प्राथमिकता के अनुसार क्रियान्वित कराना सुनिश्चित करेंगे। डीएम ने शर्त रखा है कार्यस्थल पर कार्य करने वाले मजदूरों के नाम पता, मोबाइल नम्बर एसडीएम एवम एस डीपीओ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। अनुमति पत्र में कहा गया है कि भारत सरकार बिहार सरकार द्वारा जारी कोविद 19 से संबंधित प्रोटोकॉल का अक्षरशः पालन कराना सुनिश्चित करेंगे।

एक जगह पर किसी भी दशा में 5 श्रमिक से अधिक एकत्र नहीं होंगे

डीएम ने कहा है कि सोशल डिस्टेंसिग का तात्पर्य कम से कम एक मीटर की दूरी चारों तरफ से है। एक जगह पर किसी भी दशा में 5 श्रमिक से अधिक एकत्र नही होंगे और सभी सोशल डिस्टेंसिग का पालन करना सुनिश्चित करेंगे। कार्य स्थल पर श्रमिक एवम अभियंता, मास्क, ग्लब्स का समुचित प्रयोग करना सुनिश्चित करेंगे। जलसंसाधन विभाग द्वारा 15 मई 2020 तक कार्य पूरा करने का समय संवेदक को दिया गया था। सोन बराज प्रमण्डल इन्द्रपुरी के कार्यपालक अभियंता राम विनय सिन्हा ने 9 अप्रैल को डीएम पंकज दीक्षित से मिलकर एक पत्र दिया था। जिसमे कोविड 19 के संक्रमण को नियंत्रित करने के उद्देश्य से जारी लॉक डाउन के दौरान आपदा प्रबंधन से जुड़े कटाव निरोधक कार्य कराने की अनुमति देने का आग्रह किया था।
पांच अदद कटाव निरोधक कार्य कराने की मिली है अनुमति
कार्यपालक अभियंता ने डीएम को लिखे पत्र में कहा था कि सोन नदी किनारे नौहट्टा प्रखण्ड के बान्दू, अमरखा,नासरीगंज प्रखण्ड महादेवा, हरिहरगंज एवम रोहतास प्रखण्ड के रसूलपुर एवम अवसानी नदी पर तारडीह में कुल 5 अदद कटाव निरोधक कार्य ग्राम सुरक्षात्मक कार्य की स्वीकृति विभाग द्वारा बाढ़ 2020 के पूर्व कराने का अनुमति प्रदान की गयी है। सभी कार्यो को 15 मई 2020 तक पूरा करना प्रस्तावित है।

एक करोड़ 36 लाख के कार्य का राशि कर दिया गया है आवंटित
झारखण्ड से आकर सोन नदी में मिलने वाली उतर कोयल नदी के आक्रम्य स्थल बान्दू एवम अमरखा गांव में जलसंसाधन विभाग सोन नदी के कटाव को रोकने के लिए 1 करोड़ 36 लाख रुपये का टेंडर कर संवेदक को कार्य आवंटित भी कर दिया है । इसी तरह नासरीगंज प्रखण्ड के महादेवा में 2 करोड़ 25 लाख हरिहरगंज में 3 करोड़ 99 लाख 50 हजार रोहतास प्रखण्ड के तारडीह में 1 करोड़ 7 लाख 23 हजार रसूलपुर 11 लाख 86 हजार का योजना की स्वीकृति जलसंसाधन विभाग द्वारा दिया गया है । मार्च में कार्य शुरू भी हुआ लेकिन लॉक डाउन के कारण काम बन्द हो गया था। जलसंसाधन विभाग द्वारा 15 मई 2020 तक कार्य पूरा करने का समय निर्धारित है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
DM approved to do erosion work in Sone with conditions


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/nauhatta/news/dm-approved-to-do-erosion-work-in-sone-with-conditions-127175952.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/16/28_1586981088.jpg

0 Response to "डीएम ने शर्तों के साथ सोन में कटाव निरोधक कार्य कराने की दी स्वीकृति"

Post a Comment