कछवा पुलिस पर लोगों ने की फूलों की बारिश, उनके कार्य की सराहना की
लॉक डाउन को लेकर क्षेत्र में निकली कछवां थाने की पुलिस की सराहनीय कार्य को देखते हुए एसएच 81 पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा करते हुए जी भर कर स्वागत किया । स्वागत के लिए निकले ग्रामीण की दूरी मेन्टेन करने की प्रक्रिया को देख थानाध्यक्ष काफी प्रफुल्लित हो रहे थे। समाजसेवी शंभु पासवान ने बताया कि कर्मठ, ईमानदार व हिम्मत वाला कर्म योद्धा के रूप में कछवां के थानाध्यक्ष कुमार गौरव अपने अन्य सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ एसएच 81 पर तीन मुहान के समीप पहुंचने ही वाले थे कि पूर्व से इंतजार कर रहे सरपंच राकेश कुमार के साथ कई लोगों ने फूल की बारिश करना शुरू कर दिया । फूलों का बारिश होने की सिलसिला करीब आधे घंटे तक चला । लोगों का कहना था कि की इस संकट की समय में देश वासियों को सुरक्षित जीवन के लिए अपने घरों में रहना मजबूरी बन गई है। ऐसी परिस्थिति में भी ये योद्धा अपनी जान की परवाह किए बगैर हम सभी को सुरक्षित जीवन देने के लिए दिन रात हमारी रक्षा को लेकर नित्य दिन संदेश देने से लेकर अन्य सुविधा पहुंचाने में लगे हैं। जरूरत के मुताबिक लोगों पर उनकी ही खातिर सख्ती भी दिखाते हैं। मौके पर भी थानाध्यक्ष कुमार गौरव ने लोगों को प्रत्येक स्थिति परिस्थिति में भी घर में रहने का आग्रह किया। कहा कि घर से निकलना आप सभी के लिए खतरे से खाली नही है। बहुत जरूरी हो तो मुंह पर मास्क या गमछा बांध कर ही निकले। स्वागत करने वालों में दीनानाथ सिंह, अरुण तिवारी, चंद्रशेखर पासवान,रंजीत पाठक, बिरेन्द्र सिंह, रामनाथ सिंह, कनकधीर बाबा,सहित कई लोग थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/karakat/news/people-showered-flowers-on-kutchwa-police-127175945.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/16/27_1586980766.jpg
0 Response to "कछवा पुलिस पर लोगों ने की फूलों की बारिश, उनके कार्य की सराहना की"
Post a Comment