कोरोना सैंपल जांच में बिहार देश में 7वें स्थान पर, कई बड़े राज्य भी पीछे
राज्य में कोरोना वायरस की जांच की धीमी रफ्तार को लेकर उठाए जा रहे सवाल का जवाब स्वास्थ्य विभाग ने आंकड़ा जारी कर दिया। कहा कि बिहार कोरोना संक्रमण जांच के मामले में कई राज्यों से आगे हैं । विभाग ने कहा कि कोरोना जांच कराने के मामले में देश के अंदर सातवें पायदान पर है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि कई लोग जांच को लेकर प्रश्न खड़ा कर रहे हैं। हमने विभिन्न स्रोतों का उपयोग करके प्रमुख राज्यों की जांच आंकड़ा संकलित किया है। जिन राज्यों ने अधिक परीक्षण किए हैं, वहां कोरोना संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट पहले आई थी।
महाराष्ट्र, राजस्थान, केरल, दिल्ली, तमिलनाडु व कर्नाटक हमसे आगे
देश में सबसे ज्यादा कोरोना जांच महाराष्ट्र में कराए गए हैं। वहां 8 अप्रैल तक 26888 जांच हो चुकी है। दूसरे नंबर पर राजस्थान है, 8 अप्रैल तक 16764 सैंपल जांच हुई। उसके बाद केरल में 11986, दिल्ली में 7 अप्रैल तक 7884, तमिलनाडु में 6095, कर्नाटक में 6654 टेस्ट कराए गए हैं। जबकि सातवें नंबर पर बिहार है। जहां 8 अप्रैल तक 4991 टेस्ट कराए जा चुके हैं।
बिहार से ये राज्य हैं पीछे
गुजरात में अबतक 4224, आंध्र में 4504, छत्तीसगढ़ में 2805, पंजाब में 2720 , झारखंड में एक 1103 और हिमाचल में 662 सैंपल जांच हुई। ये बिहार से पीछे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/bihar-ranked-7th-in-the-corona-sample-investigation-behind-many-big-states-127138193.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/10/corona-virus-3_1586476640.jpg
0 Response to "कोरोना सैंपल जांच में बिहार देश में 7वें स्थान पर, कई बड़े राज्य भी पीछे"
Post a Comment