Popular Posts

लॉकडाउन में सभी विभागों का राजस्व बंद, ट्रैफिक पुलिस ने वसूले 2.44 करोड़

लॉकडाउन में सभी विभागों का राजस्व बंद, ट्रैफिक पुलिस ने वसूले 2.44 करोड़

लॉकडाउन में जहां प्रदेश के सभी विभागाें का राजस्व पूरी तरह से बंद है, वहीं ट्रैफिक पुलिस ने 24 मार्च से 7 अप्रैल तक 2.44 करोड़ से अधिक की वसूली की है। इसमें करीब 16 लाख रुपए पटना में ही ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया है। राज्य के 38 जिलों में सबसे अधिक जुर्माना लॉकडाउन के तीसरे दिन 26 मार्च को 24.78 लाख रुपए वसूला गया। इसमें लगभग ढाई लाख रुपए पटना में वसूले गए। 24 मार्च से 7 अप्रैल तक सभी जिलों में 15 लाख से अधिक वाहनों की चेकिंग की गई है।

इस दौरान 10,349 वाहनों को जब्त करने के साथ ही 2 कराेड़ 44 लाख 36 हजार 750 रुपए जुर्माना वसूला गया है। इसके साथ ही 684 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए 502 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। नालंदा में सबसे अधिक 167 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर 47 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। जबकि, पटना में 15 दिनों के अंदर 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। साथ ही 21 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। इस दौरान 535 वाहनों को जब्त कर लगभग 16 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया है। गया में सबसे अधिक जुर्माना 41.78 लाख रुपए वसूला गया है और 60 लोगों की गिरफ्तारी की गई है।

अस्पताल जाने का सबसे अधिक बहाना
वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े जाने वाले अधिकांश लोग हॉस्पिटल जाने का बहाना बना रहे हैं। जांच के दौरान अक्सर लोग पकड़े जाते हैं। ऐसे में बगैर कारण सड़कों पर घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक हॉस्पिटल के नाम पर बहाना बनाने वालों से वहां का नंबर लेकर पूछताछ की जाती है। कई लोग हॉस्पिटल का नंबर नहीं दे पाते हैं। इसके साथ राशन, दवा, सब्जी, दूध लेने के नाम पर बहाना बना रहे हैं।

अनावश्यकसड़कों पर घूमने वालों के खिलाफसख्त कार्रवाई

कोरोना वायरस को देखते हुए लॉकडाउन के दौरान अनावश्यक रूप से सड़कों पर घूमने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। वाहन चेकिंग के दौरान जरूरी कार्यों से निकलने वालों को ट्रैफिक पुलिस की तरफ मदद भी की जा रही है। -अमरकेश डी, एसपी, ट्रैफिक पुलिस

पटना में 197 वाहनों से वसूला गया2.35 लाख जुर्माना

पटना में गुरुवार को 197 वाहनों से 2.35 लाख का जुर्माना वसूला गया। वहीं 39 गाड़ियों का 64 हजार का चालान काटा गया। 15 गाड़ियों को जब्त किया गया। वहीं राज्यभर में लाॅक डाउन उल्लंघन के आरोप में गुरुवार को पुलिस ने 28 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस दाैरान 909 वाहन जब्त किए गए और41 एफआईआर दर्ज किए गए। शब ए बरात को लेकर पुलिस ने पहले से ही विशेष तैयारी कर रखी थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राज्यभर में लाॅक डाउन उल्लंघन के आरोप में गुरुवार को पुलिस ने 28 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/bihar-news-revenue-of-all-departments-closed-in-lockdown-traffic-police-recovered-244-crore-127138205.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/10/bottm_1586477409.jpg

0 Response to "लॉकडाउन में सभी विभागों का राजस्व बंद, ट्रैफिक पुलिस ने वसूले 2.44 करोड़"

Post a Comment