Popular Posts

बासा की सारण जिला इकाई का हुआ गठन, नगर आयुक्त हुए सम्मानित

बासा की सारण जिला इकाई का हुआ गठन, नगर आयुक्त हुए सम्मानित

सारण जिला में पदस्थापित बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारियों की एक अहम बैठक समाहरणालय सभागार में संपन्न हुई। जिसमें बिहार प्रशासनिक सेवा संघ की सारण जिला इकाई का गठन किया गया। सर्वप्रथम उपस्थित पदाधिकारियों के द्वारा सर्वसम्मति से अमित कुमार, उप विकास आयुक्त को बासा की सारण जिला इकाई का अध्यक्ष, सदर अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह को सचिव एवं अरूण कुमार सिंह नजारत उप समाहर्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके बाद अध्यक्ष एवं सचिव का विधिवत स्वागत किया गया। तत्पश्चात जिला अध्यक्ष अमित कुमार की अध्यक्षता में बैठक कर आपसी विचार-विमर्श के आधार पर अहम निर्णय लिये गये। इस निर्णय से राज्य इकाई को संसूचित करने की बात कही गयी। बैठक में सारण जिला बासा के द्वारा बिहार प्रशासनिक सेवा के वरीय अधिकारी संजय कुमार उपाध्याय को साल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। जिनकी प्रोन्नति हाल में भारतीय प्रशासनिक सेवा में लिए हुई है। संजय उपाध्याय वर्तमान में नगर आयुक्त, छपरा नगर निगम के पद पर पदस्थापित हैं। बासा की जिला इकाई के द्वारा जिले में नव पदस्थापित वरीय उप समाहत्र्ताओं को भी सम्मानित किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बैठक में मौजूद अधिकारी व अन्य।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/chhapra/news/saran-district-unit-formed-in-basa-municipal-commissioner-honored-128086521.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2021/01/04/orig_4_1609775249.jpg

0 Response to "बासा की सारण जिला इकाई का हुआ गठन, नगर आयुक्त हुए सम्मानित"

Post a Comment