सिविल सर्जन ने किया ओपीडी का निरीक्षण,मिठाई के लिए रुपए मांगने की शिकायत पर हटाई गई महिला वार्ड की इंचार्ज
सदर अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास तेज कर दिया गया है। इसके लिए कई तरह के कदम उठाए जा रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद महिला वार्ड के नर्सिंग इंचार्ज कुमारी अर्चना को हटा दिया गया है। सिविल सर्जन ने एसएनसीयू की इंचार्ज मंजूला कुमारी को महिला वार्ड में नर्सिंग इंचार्ज की जिम्मेवारी दी है। उन्होंने बताया कि नर्सिंग इंचार्ज कुमारी अर्चना के खिलाफ कुछ शिकायत मिली थी। इस आधार पर हटाने की कार्रवाई की गई। बताया जाता है कि महिला वार्ड में प्रसव कराने आने वाली महिलाओं के प्रसव के बाद एएनएम व अन्य कर्मी मिठाई के लिए रुपए की मांग करते हैं। इस मामले में शिकायत मिल रही थी।
सदर पीएचसी के डॉक्टर ने की नाइट ड्यूटी
सदर अस्पताल के इमरजेंसी में शुक्रवार की रात नाइट ड्यूटी डॉ. अहमद की थी। लेकिन उनका तबियत खराब होने की वजह से वे अचानक रात में अपनी ड्यूटी पर नहीं आए। इससे कुछ देर के लिए इलाज प्रभावित हुआ। बाद में सिविल सर्जन ने सदर पीएचसी के डॉ. नेसार को सदर अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी के लिए भेजा। सदर अस्पताल में इन दिनों तीन दर्जन डॉक्टरों की पदस्थापना है। लेकिन दुर्भाग्य है कि जब अचानक ड्यूटी के लिए डॉक्टर की खोज होने लगी तो कोई नहीं मिला। इसके बाद सदर पीएचसी के डॉक्टर को बुलानी पड़ी।
9:15 बजे पहुंचे अस्पताल
सिविल सर्जन ने कहा कि महिला वार्ड व एसएनसीयू में कार्यरत कई एएनएम को भी इधर से उधर किया जाएगा। ताकि किसी भी तरह की गुटबाजी नहीं हो और मरीजों के बेहतर इलाज की सुविधा मिल सके। इधर, सिविल सर्जन डॉ. यदुवंश कुमार शर्मा ने शनिवार की सुबह 9:15 बजे सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी डॉक्टर अपनी ड्यूटी पर पाए गए। महिला वार्ड में डॉ. रीता सिन्हा मौजूद थी। इसी दौरान डॉ. रश्मि आ गई। सामान्य ओपीडी व महिला ओपीडी में डॉक्टर पाई गई। इस समय शिशु रोग विभाग में डॉ. कालिका कुमार सिंह बच्चों का इलाज कर रहे थे। सिविल सर्जन ने इमरजेंसी कक्ष का भी निरीक्षण किया।
मरीजों का बेहतर इलाज जरूरी
सिविल सर्जन ने कहा कि यह जिले का सबसे बड़ा अस्पताल है। इसलिए, यहां पर आने वाले हर मरीजों का बेहतर इलाज होना चाहिए। डॉक्टरों की उपस्थिति समय पर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में सभी डॉक्टरों को आवश्यक निर्देश दिया गया है। सिविल सर्जन ने कहा कि रोज सुबह में अस्पताल का निरीक्षण कराया जाता है। इसके साथ ही अब अस्पताल का 11:30 से 12 बजे के बीच में भी निरीक्षण करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि सुबह में निरीक्षण के दौरान उपस्थिति डॉक्टर अगर बाद में अपनी ड्यूटी से गायब रहते हैं तो दोपहर में होने वाले निरीक्षण में पकड़े जाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/civil-surgeon-inspects-opd-removed-in-charge-of-woman-ward-on-complaint-of-demanding-money-for-sweets-128079163.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2021/01/02/1_1609603049.jpg
0 Response to "सिविल सर्जन ने किया ओपीडी का निरीक्षण,मिठाई के लिए रुपए मांगने की शिकायत पर हटाई गई महिला वार्ड की इंचार्ज"
Post a Comment