Popular Posts

मानदेय भत्ता भुगतान नहीं होने पर पंच-सरपंच संघ ने जताया रोष, बैठक कर आंदोलन का लिया निर्णय

मानदेय भत्ता भुगतान नहीं होने पर पंच-सरपंच संघ ने जताया रोष, बैठक कर आंदोलन का लिया निर्णय

पंच सरपंच संघ के रजौली प्रखंड ईकाई के कार्यकर्ताओं ने रविवार को बैठक आयोजित कर अहम निर्णय लिया। प्रखंड अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पंच सरपंच संघ के इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष शशी कुमार, प्रदेश महासचिव विजय तिवारी के साथ नवादा जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार उर्फ धनु मुख्य रूप से मौजूद रहे। सरपंचों ने भत्ता भुगतान नहीं किए जाने पर रोष जाहिर किया।

प्रखंड अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने कहा कि जिला पंचायती पदाधिकारी नवादा के द्वारा वित्तीय वर्ष 2020 21 का त्रिस्तरीय प्रतिनिधियों की भत्ता भुगतान में पे आईडी का बहाना कर भुगतान नहीं किया जाना दुर्भाग्य की बात है। जबकि पंचायत की अधिसूचना जारी होने में मात्र 2 माह का समय बचा हुआ है। इसलिए संघ जिलाधिकारी से मांग करती है कि पे आईडी क बहाना छोड़कर आवंटन प्रखंड कार्यालय में भेजकर अविलंब भुगतान कराने का कष्ट करें।अन्यथा संघ अंतिम समय में आंदोलन करने के लिए विवश होगा।

जिसकी सारी जिम्मेदारी जिलाधिकारी नवादा की होगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आने वाले दिन में कुछ पंचायत का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। इस दौरान अंधरवारी पंचायत के सरपंच मुद्रिका चौधरी, शिरोडाबर पंचायत के सरपंच राजकुमार दास, सवैयाटांड़ पंचायत के सरपंच प्रयाग सिंह,धमनी पंचायत के सरपंच मंजू देवी एवं मुरहेना पंचायत के सरपंच मोइन खान के साथ सभी पंचायतों के पंच सरपंच उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Panch-sarpanch union expressed anger over non-payment of honorarium allowance, meeting and decided to agitate


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/rajuli/news/panch-sarpanch-union-expressed-anger-over-non-payment-of-honorarium-allowance-meeting-and-decided-to-agitate-128111429.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2021/01/11/orig_0_1610320581.jpg

0 Response to "मानदेय भत्ता भुगतान नहीं होने पर पंच-सरपंच संघ ने जताया रोष, बैठक कर आंदोलन का लिया निर्णय"

Post a Comment