Popular Posts

मुख्यमंत्री ने कहा- शराब के बड़े और असली धंधेबाज गिरफ्तार किए जाएं

मुख्यमंत्री ने कहा- शराब के बड़े और असली धंधेबाज गिरफ्तार किए जाएं

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि विशेष ड्राइव चलाकर शराब के डिस्ट्रीब्यूशन व सप्लाई चेन को ध्वस्त किया जाए। शराब के बड़े और असली धंधेबाज गिरफ्तार किए जाएं। वे शुक्रवार को शराबबंदी की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि शराब के धंधे में लिप्त बड़े लोगों तथा असली धंधेबाज को पकड़ने से व्यापक असर होगा। एक्साइज एवं प्रोहिविशन की सेंट्रल कमांड टीम पूरी मुस्तैदी से काम करे।

शराब की तस्करी वाले मार्गों को चिह्नित कर उस पर विशेष निगरानी रखी जाए। बॉर्डर एरिया पर भी विशेष नजर रहे। मुख्यमंत्री ने कहा-प्रोहिविशन कॉल सेंटर में आने वाली सूचनाओं के आधार पर तेजी से दोषियों की गिरफ्तारी हो। शराबबंदी के पूर्व जो शराब के व्यवसाय से जुड़े थे, अब वे किस कार्य में लगे हैं, उन पर विशेष नजर रखी जाए। राज्य की अधिकतर जनता शराबबंदी के पक्ष में है।

शराब पीने वालों पर कोरोना वैक्सीन का कम असर
सीएम ने कहा-कोरोना काल में भी चिकित्सकों ने शराब न पीने की सलाह दी है। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि शराब पीने वालों पर कोरोना वैक्सीन का असर कम हो जाता है। बैठक के दौरान आईजी (मद्य निषेध) अमृत राज ने मद्य निषेध के बारे में विस्तार से बताया। विभाग की उपलब्धि, गिरफ्तारी, शराब की बरामदगी की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में मुख्य सचिव दीपक कुमार, अपर मुख्य सचिव गृह एवं मद्य निषेध आमिर सुबहानी, डीजीपी भी मौजूद थे।

जब भाजपा का प्रस्ताव आएगा तब कैबिनेट विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कैबिनेट विस्तार के लिए जब भाजपा का प्रस्ताव आएगा, तब यह काम हो जाएगा। गुरुवार को भाजपा नेताओं से मुलाकात में कैबिनेट विस्तार पर कोई बात नहीं हुई। नीतीश, शुक्रवार को मीडिया से मुखातिब थे। उनसे पूछा गया था कि ‘भाजपा नेताओं से बातचीत में क्या कैबिनेट विस्तार पर सहमति बनी है?’ उन्होंने ऐसी किसी बात को नकारा।

कहा-पहले इतनी देर कहां होती थी? हम शुरू में ही यह काम कर लेते थे। अधिकांश लोग मंत्री बन जाते थे। जब तक इस बारे में राय नहीं आ जाती है, कैसे होगा? हमने तो पहले भी कहा है कि उनका प्रस्ताव आने पर यह हो जाएगा। भाजपा नेताओं के साथ हमलोग बिहार के लिए क्या कर रहे हैं, क्या करना है, क्या लक्ष्य है-इसी तरह की बातें हुईं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पटना में शुक्रवार को शराबबंदी की समीक्षा करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/chief-minister-said-big-and-real-businessmen-of-liquor-should-be-arrested-128104230.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2021/01/09/orig_54_1610147208.jpg

0 Response to "मुख्यमंत्री ने कहा- शराब के बड़े और असली धंधेबाज गिरफ्तार किए जाएं"

Post a Comment