Popular Posts

लंबे समय बाद लोगों ने घरों से निकल मनाया जश्न

लंबे समय बाद लोगों ने घरों से निकल मनाया जश्न

पहली बार कोरोना काल के मध्य लोगों ने अपने-अपने घरों से निकलकर नए साल का जश्न मनाया।लंबे समय से मायूस लोगों में उत्साह देखने को मिला। नए साल के अवसर पर श्यामा सरोवर पार्क छोड़कर अन्य पिकनिक स्पॉट पर पर्यटकों की काफी भीड़ देखी गयी। वहीं, गिरिहिंडा पहाड़ पर अवस्थित शिवपार्वती मंदिर में पूरे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इसके अलावा शहर के महादेव नगर के अरघौती पोखर पर भी भारी संख्या में लोग जुटकर नए साल का स्वागत किया और खुद इस जश्न के हिस्सेदार भी बने। नए साल के जश्न में युवाओं की भागीदारी अधिक देखी गई। नए साल का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने पिकनिक स्पॉटों पर खाना पकाया और मित्रों के साथ खाया।

वहीं, युवाओं ने शहर के पिकनिक स्पॉटों के बजाय घर से दूर खेत-बधार में जाकर नए साल का जश्न मनाया। इस दौरान घर से ही चूल्हा बर्तन एवं अन्य सामग्रियां लेकर युवाओं की टोलियां खेतों में पहुंचे एवं फिर खुद से खाना बनाते हुए एक साथ खाया। वहीं, श्यामा सरोवर पार्क का मुख्य गेट पर ताला बंद कर दिए जाने के कारण लोग लोग गेट के बाहर खड़े रहे और फिर वापस लौट गए। इस दौरान कुछ लोगों ने मुख्य गेट एवं दीवार फांदकर पार्क में प्रवेश कर गए, लेकिन तैनात पुलिस जवानों ने उन्हें वापस बाहर का रास्ता दिखाया।

मटोखर दह में लोगों ने मनाया जश्न
मटोखर दह को पर्यटन के रूप घोषणा किये जाने के बाद भी वहां सुविधाओं का आभाव दिखा। हालाँकि लोगों की भीड़ उमड़ी उमड़ी रही। लोगों ने इशहाक मरगबी के मजार पर माथा टेक कर समीप पहाड़ी पर जश्न मनाया। नववर्ष के मौके पर जिले के चिन्हित पिकनिक स्पॉट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इसके अतिरिक्त शहर में भी गश्ती की व्यवस्था की गई थी।

युवतियों में सेल्फी का दिखा क्रेज
नववर्ष के दौरान युवा एवं युवतियों में खासा उत्साह देखने को मिला और इस पल को यादगार बनाने के लिए सेल्फी लेने में मशगूल दिखे। साथ ही अपनी फोटों को विभिन्न सोशल साईटों पर शेयर करने में तल्लीन हो गए। गिरिहिंडा पहाड़ पर युवक एवं युवतियों ने अपने परिजनों एवं मित्रो के साथ सेल्फी ली।

पहाड़ों पर उमड़ी सैलानियों की भीड़
कोरोना को लेकर श्यामा सरोवर पार्क बंद रहने के नए साल का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पाबन्दी के बावजूद पहाड़ों पर जुटे। इस पिकनिक स्पॉट पर लोगों ने मनोरंजन का कई इंतजाम किए गए थे। वहीं, लगाये गए म्यूजिक सिस्टम पर युवाओं ने डांस करते हुए खूब मस्ती की। वहीं, जश्न का मजा लेने में बच्चे भी बढ़-चढ़कर अपनी हिस्सेदारी निभाई। वहीं, कई लोगों ने पहाड़ों पर ही भोजन बनाकर अपने परिजनों एवं मित्रों के साथ खाया और नए वर्ष का जश्न मनाया।

गिरिहिंडा पहाड़ स्थित शिव मंदिर में लोगों ने की पूजा
गिरिहिंडा पहाड़ पर अवस्थित शिव-पार्वती मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर शेखपुरा शहर के सुंदर दृश्य का भी आनंद उठाया। इस दौरान पहाड़ पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। भीड़ के मद्देनज़र पुलिस द्वारा पुलिस जवानों को तैनात किया गया था। पुलिस जवान शरारती तत्वों पर अपनी नजर बनाए हुए रखे। हालांकि इस दौरान कहीं से किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
After a long time, people celebrated the celebrations out of their homes


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/shekhapura/news/after-a-long-time-people-celebrated-the-celebrations-out-of-their-homes-128077910.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2021/01/02/1sheikhpura-01_1609541868.jpg

0 Response to "लंबे समय बाद लोगों ने घरों से निकल मनाया जश्न"

Post a Comment