सदर अस्पताल में डिलीवरी के दाैरान महिला की हालत नाजुक, रेफर, मायागंज में दूसरे बच्चे की माैत
07 January, 2021
Comment
सदर अस्पताल में गुरुवार काे बूढ़ानाथ की साेनम देवी के जुड़वां बच्चे की डिलीवरी में हुई देरी के चलते एक बच्चे की बाद में माैत हाे गयी। परिजनाें का आराेप है कि एक बच्चे की डिलीवरी सामान्य प्रसव से हाे गयी पर दूसरे में दिक्कत हुई ताे ऑपरेशन करने के बजाय खून की कमी बताकर डाॅक्टराें ने उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। इसमें डेढ़ घंटे लग गए।
मायागंज में साेनम की ताे जान बच गयी, लेकिन बच्चे की माैत हाे गयी। साेनम के पति बंटी गुप्ता ने बताया कि गुरुवार की सुबह नाै बजे पत्नी काे अस्पताल लाए। 10.22 में उसकी सामान्य तरीके से डिलीवरी हुई। अस्पताल प्रभारी डाॅ. एके मंडल से आरजू मिन्नत करने के बाद एंबुलेंस मिली। सिविल सर्जन डाॅ. विजय कुमार सिंह का कहना है कि महिला की स्थिति नाजुक थी। डाॅक्टर की गलती नहीं है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/woman-in-critical-condition-during-delivery-at-sadar-hospital-128100682.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2021/01/08/
0 Response to "सदर अस्पताल में डिलीवरी के दाैरान महिला की हालत नाजुक, रेफर, मायागंज में दूसरे बच्चे की माैत"
Post a Comment