नरहट पीएचसी में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों का वेतन भुगतान हुआ बाधित
10 January, 2021
Comment
जिला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरहट में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर रामप्रवेश को विभागीय कोड जनरेट नहीं होने के कारण मौजूद दर्जनों कर्मियों का वेतन भुगतान करने में परेशानी हो रही है। कई महीनों से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरहट में कार्यरत कर्मियों को वेतन भुगतान नहीं किया गया है।
वेतन भुगतान नहीं होने के कारण परिजनों के समक्ष भुखमरी की स्थिति हो गई है प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर रामप्रवेश ने बताया कि 17 नवंबर को नरहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का प्रभारी बनाया गया है । प्रभारी ने बताया कि जब से प्रभार मिला है तब से महीनों बीत गए लेकिन अभी तक पटना से कोड जनरेट नहीं किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/nawada/news/salary-payment-to-health-workers-working-in-narhat-phc-disrupted-128111438.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2021/01/11/
0 Response to "नरहट पीएचसी में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों का वेतन भुगतान हुआ बाधित"
Post a Comment