यूनिवर्सिटी फीडर से चार घंटे घोषित तो पटल बाबू से 6 घंटे अघोषित बिजली की कटौती, शाम तक टंकी हुई खाली
नाथनगर पीएसएस के बाहर अंडरग्राउंड लाइन बिछाने और कंपनीबाग में नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए मंगलवार को यूनिवर्सिटी फीडर से चार घंटे तक बिजली की कटौती की गई। पूर्व निर्धारित कटौती के बीच जहां 10 से ज्यादा मोहल्लों के लोग सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली के लिए परेशान रहे।
वहीं दक्षिणी क्षेत्र में बिना सूचना के 6 घंटे अघोषित कटौती ने 30 से ज्यादा इलाकों को पानी के लिए भी तरसा दिया। पटल बाबू फीडर में नया ब्रेकर लगाने और हबीबपुर में पावर कनेक्टर बदलने के लिए कंपनी ने दोपहर 1 बजे ब्रेकडाउन हो गया। इससे पूरे दक्षिणी क्षेत्र में बत्ती गुल हो गई। शाम 7 बजे तक क्षेत्र में अंधेरा पसरा रहा।
इससे दक्षिणी क्षेत्र के मोजाहिदपुर, हुसैनाबाद, बाल्टी कारखाना, जरलाही, गुड़हट्टा चौक, मौलानाचक, गनीचक, दाउदवाट समेत कई इलाज सहित अन्य इलाकों में शाम 7 बजे तक लोग बिजली को तरसते रहे। जरलाही के राजू ने बताया कि बिना सूचना घंटों बिजली काटी। बिजली कंपनी कर्मचारियों ने फोन करने पर भी नहीं उठाया।
शाम तक पानी की टंकी खाली हो गई। दूसरों के घरों से पानी लाना पड़ा। यूनिवर्सिटी एरिया में कटौती से सराय, साहेबगंज, कबीरपुर, लालकोठी, कंपनीबाग, रेकाबगंज, बरईचक, यूनिवर्सिटी, लालबाग प्रोफेसर कॉलोनी समेत अन्य क्षेत्रों में परेशानी हुई। जूनियर इंजीनियर सुधाकर कुमार ने बताया, नाथनगर पीएसएस के बाहर यूनिवर्सिटी फीडर के पास काम चल रहा था, इसलिए बिजली काटी गई।
आज हबीबपुर फीडर में शटडाउन, बिछेगा तार
अलीगंज पीएसएस के पास हबीबपुर फीडर का तार अंडरग्राउंड करने के लिए बुधवार को हबीबपुर क्षेत्र में घंटाभर कटौती होगी। सहायक अभियंता रितेश कुमार ने बताया, फीडर में काम होगा। दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक हबीबपुर, दाउदवाट, चमेलीचक, पंखाटोली, शाहजंगी, करोड़ीबाजार, रेसालाबाग, अजीजनगर समेत अन्य इलाकों में एक घंटा बिजली नहीं रहेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/four-hours-declared-from-university-feeder-then-6-hours-unannounced-power-cut-from-patel-babu-tanked-empty-till-evening-128093096.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2021/01/06/65_1609888672.jpg
0 Response to "यूनिवर्सिटी फीडर से चार घंटे घोषित तो पटल बाबू से 6 घंटे अघोषित बिजली की कटौती, शाम तक टंकी हुई खाली"
Post a Comment