नारायणपुर अनंत में सीमेंट लदी मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त 4 घंटे ठप रही अनलाेडिंग
नारायणपुर अनंत स्टेशन के गुड्स यार्ड में बुधवार सुबह सीमेंट लदी एक मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हाे गई। मालगाड़ी के एक वैगन का पहिया ट्रैक से उतर गया। इसके बाद साेनपुर से सीनियर डीएसओ, एरिया अधिकारी व सीडीओ समेत कई अधिकारियाें ने माैके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
राहत व बचाव दल ने चार घंटे की मशक्कत के बाद चक्के काे उठाया। इससे करीब चार घंटे तक माल की अनलोडिंग ठप रही। जानकारी के अनुसार, सीमेंट लदी एक मालगाड़ी गुड्स यार्ड के 11 नंबर लाइन पर शंटिंग की जा रही थी। इसी दैारान गार्ड बाेगी की ओर से 12 वें वैगन डिरेल हाे गई। इससे अनलोडिंग कार्य ठप हाे गया।
डिरेल हाेने के बाद मुख्यालय काे सूचित किया गया, तब सीनियर डीएसआर के अलावे एरिया अधिकारी डीके मिश्रा, सीडीआई राजीव रंजन समेत कई अधिकारी पहुंचकर ट्रैक से उतरे पहिए काे पटरी पर लाने का काम शुरू किया। प्रथम दृष्टया लाइन पुराने हाेने के कारण डिरेल मेंट की बात सामने आई है। डीआरएम अनिल गुप्ता ने जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/unloading-of-cement-laden-goods-train-crashed-in-narayanpur-anant-for-4-hours-128096589.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2021/01/07/orig_60_1609974766.jpg
0 Response to "नारायणपुर अनंत में सीमेंट लदी मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त 4 घंटे ठप रही अनलाेडिंग"
Post a Comment