स्नातक द्वितीय खंड की परीक्षा में 305 विद्यार्थी हुए शामिल
यूवीके इंटर कॉलेज कड़ामा में चल रहे स्नातक द्वितीय खंड की परीक्षा के दूसरे दिन भी परीक्षा कदाचारमुक्त रूप से संपन्न हो गयी। केंद्राधीक्षक अजय कुमार ने कहा कि कदाचारमुक्त होकर परीक्षा देने वाले छात्र और छात्राएं ही भविष्य में एक उच्चस्तरीय मुकाम को प्राप्त करते हैं।
वहीं नकल करके परीक्षा देने वाले विद्यार्थी की मेहनत कभी भी काम नहीं आती है। सहायक केंद्र प्रभारी प्रो. सुनीता झा ने बताया कि स्नातक द्वितीय खंड के दूसरे दिन की परीक्षा के प्रथम पाली में हरिहर साह महाविद्यालय उदाकिशुनगंज, उदयनाचार्य विद्याकर कवि डिग्री महाविद्यालय कड़ामा,श्री कृष्णा डिग्री कॉलेज उदाकिशुनगंज के भूगोल, राजनीति शास्त्र और मनोविज्ञान के कुल 305 विद्यार्थियों की परीक्षा हुई। ई. सिप्पू झा ने कहा कि स्नातक द्वितीय खंड की परीक्षा 5 जनवरी से प्रारंभ हुई है और यह परीक्षा
19 जनवरी तक चलेगी।
उन्होंने परीक्षा में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों से यह निवेदन किया है कि वह सरकारी गाइडलाइन का पालन करते हुए मास्क पहनकर ही परीक्षा केंद्र पहुंचे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/puraini/news/305-students-participated-in-the-second-division-examination-128096569.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2021/01/07/
0 Response to "स्नातक द्वितीय खंड की परीक्षा में 305 विद्यार्थी हुए शामिल"
Post a Comment