Popular Posts

हैप्पी न्यू ईयर 2021 के साथ हुई दिन की शुरुआत

हैप्पी न्यू ईयर 2021 के साथ हुई दिन की शुरुआत

गुड मॉर्निंग। हैप्पी न्यू ईयर। नया साल मंगलमय हो। शुक्रवार की सुबह होने के साथ हर तरफ से इसी तरह की आवाज आने लगी। गुरुवार की पूरी रात नगरवासी नए साल के स्वागत में जश्न मनाते रहे। रात जैसे ही ढली नए साल की पहली सुबह की तैयारी हुई। लोग मंदिरों की ओर बढ़े और पूजा अर्चना की। इसी के साथ नूतन साल में नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया। नए साल के उत्साह और उमंग में किसी भी तरह की अव्यवस्था नहीं फैले इसको लेकर पुलिस सक्रिय रही। सभी स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

पुलिस कर्मियों की टोली हर तरफ संदिग्धों पर नजर गड़ाए हुई थी। जहां कहीं भी संदिग्ध दिखे पुलिस की टीम ने उनकी जमकर खबर ली। नव वर्ष के आगमन को लेकर लोगों में भरपूर उत्साह दिखा। दिन भर आसमां में धूप होने के वजह से पार्टी का आनंद और हीं बढ़ गया। इस बार कुहासा का असर बिल्कुल भी नहीं रहा। मौसम अनुकूल होने के कारण लोग पिकनिक स्पाटों पर लोग उमड़ पड़े। बच्चों, किशोरों एवं युवाओं में विशेष उत्साह दिखा। होटलों और रेस्त्राओं में कपल्स ने विभिन्न व्यंजनों का आनंद लिया।गीत संगीत की अनूठी जुगलबंदी पेश की गई। डांस और मस्ती के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का तड़का भी लगाया गया। शहर के अलावे ग्रामीण क्षेत्रों में भी नए साल के आगमन पर पार्टियां हुई और केक काटकर जश्न मनाया गया।

गीत संगीत की अनूठी जुगलबंदी पेश की गई, डांस और मस्ती के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का तड़का भी लगाया गया

पार्क और पिकनिक स्पॉट रहे गुलजार
जिले के सभी पार्क और पिकनिक स्पॉट नए साल पर गुलजार रहे। इस दौरान लोगों ने पूरे उत्साह के बीच पार्क और पिकनिक स्पॉट पर पहुंचकर आनंद लिया। इस दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव का भी खूब इंतजाम रहा। कई निजी गेस्ट हाउसों में भी नव वर्ष की पूर्व संध्या पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ भोज का भी आयोजन किया गया। वहीं, शुक्रवार को लोगों ने अपने पसंदीदा पिकनिक स्पॉटों पर जाकर परिवार एवं दोस्तों संग पिकनिक का आनंद लिया। 1 जनवरी को शुक्रवार होने से अधिकांश लोगों ने मांसाहारी व्यंजन का स्वाद चखा।

मनोरथ पूर्ण होने की खातिर पूजा अर्चना की
नए साल की पहली सुबह को हर कोई खास बनाना चाहता था। कोई पिकनिक स्पॉट तो कोई मंदिरों में जाने का प्लान पहले से हीं बना रखा था। अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर में पूजा-पाठ कर खुशी मनाए। ज्यादातर लोग कैमूर पहाड़ी स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ ताराचंडी धाम, मुंडेश्वरी धाम, तुतला भवानी, भलूनी धाम, महावीर मंदिर कुराईच, साईं मंदिर अठखंभवा सहित कई धार्मिक स्थलों पर परिजनों एवं सगे-संबंधियों के साथ नववर्ष पर पूजा-अर्चना करने पहुंचे। वहीं, दोपहर के बाद लोगों ने शहर के रमणीय स्थलों के घूमने में व्यतीत किया।

खूब हुई मटन व चिकन की बिक्री

शुक्रवार को नववर्ष का आगाज होने के कारण लोगों ने मांसाहारी व्यंजनों का भी ख्ूब आनंद उठाया। नववर्ष को लेकर लोगों ने जमकर बकरे के मीट व मुर्गा की खरीददारी की। इस कारण मीट व मुर्गा के दाम में बढ़ोत्तरी देखी गई। एक जनवरी को बकरे का मीट जहां पांच सौ से साढ़े पांच सौ रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिका। वहीं बोयालर मुर्गा भी 150 से 200 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेचा गया। लोगों में मीट व मुर्गा खरीदने की होड़ सी मची रही।​​​​​​​



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The day started with Happy New Year 2021


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/sasaram/news/the-day-started-with-happy-new-year-2021-128077896.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2021/01/02/orig_1sasaram-01_1609541662.jpg

0 Response to "हैप्पी न्यू ईयर 2021 के साथ हुई दिन की शुरुआत"

Post a Comment