पेरेंट्स ने पुरानी फीस नहीं चुकाई तो बिहार के प्राइवेट स्कूल रोक देंगे बच्चों के ऑनलाइन टेस्ट के रिजल्ट, TC भी नहीं देंगे
कोरोना संकट के बाद अब अभिभावकों के सामने स्कूलों की बड़ी समस्या आने वाली है। स्कूलों की फीस माफ नहीं होने वाली है। स्कूल इसके लिए हर तरह से प्लानिंग में हैं। ऐसे में न तो छात्र स्कूल बदल पाएंगे और ना ही स्कूलों की शर्तों से भाग पाएंगे। मार्च तक स्थिति नियंत्रण में रही तो फिजिकल एग्जाम कराकर भी बकाया पैसा वसूलने को तैयार रहेंगे। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन इसे लेकर बैठक भी कर चुके है।
बिना बकाया चुकाए स्कूल नहीं देंगे टीसी
स्कूलों में पुरानी फीस बकाया को लेकर बड़ी प्लानिंग चल रही है। स्कूल खुलने के बाद जैसे ही कक्षाएं शुरू होंगी स्कूल अभिभावकों पर फीस जमा करने को लेकर दबाव बनाएंगे। स्कूलों से बातचीत में जो बातें सामने आई हैं उसके मुताबिक स्कूलों में बकाया फीस को लेकर कई योजना पर काम किया जा रहा है। स्कूल बकाया फीस को लेकर ऑनलाइन एग्जाम का रिजल्ट रोकने की भी तैयारी में हैं।
इंस्टॉलमेंट ही होगा अभिभावकों के लिए बीच का रास्ता
स्कूलों की जिस हिसाब से तैयारी चल रही है उसके अनुसार अभिभावकों को हर हाल में फीस देनी ही होगी। स्कूल इतनी सुविधा दे सकते हैं कि फीस की रकम को किस्तों में बांट सकते हैं। ऑनलाइन का रिजल्ट भी रोका गया है जिससे अभिभावकों से पैसा वसूला जा सके। प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल का कहना है कि स्कूल बकाया फीस की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभिभावक इसपर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऑनलाइन क्लास के बाद भी फीस नहीं दिया जा रहा है। स्कूल जब ऑनलाइन कक्षाएं चला रहे हैं तो उन्हें ट्यूशन फीस देने चाहिए।
स्कूल खुलने के बाद अभिभावकों के सामने होगी समस्या
स्कूल खुलने के साथ ही अभिभावकों के सामने बड़ी समस्या होगी। स्कूल में बच्चों को जाते ही फीस की मांग होगी। अब अभिभावकों के सामने समस्या होगी कि जब बच्चा स्कूल गया ही नहीं तो फीस क्यों दे। ऐसे ही कई तरह के फीस स्कूल जोड़ना शुरू करेगा। अभिभावकों को भी अभी लग रहा है कि फीस माफ हो जाएगी लेकिन स्कूल वसूली की पूरी तैयारी में हैं। वह जैसे भी अभिभावकों से फीस की वसूली कर लेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/bihar-private-schools-plan-to-recover-outstanding-fees-by-withhelding-online-exam-results-and-denying-tcs-127992096.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/08/1607355958_1607444270.jpg
0 Response to "पेरेंट्स ने पुरानी फीस नहीं चुकाई तो बिहार के प्राइवेट स्कूल रोक देंगे बच्चों के ऑनलाइन टेस्ट के रिजल्ट, TC भी नहीं देंगे"
Post a Comment