Popular Posts

माेतीझील ओवरब्रिज से बाजार की तरफ कारों का प्रवेश बंद, पुलिस जवानों से राेज बकझक

माेतीझील ओवरब्रिज से बाजार की तरफ कारों का प्रवेश बंद, पुलिस जवानों से राेज बकझक

माेतीझील ओवरब्रिज तीन मुहाने से मोतीझील की ओर ढुलाई पर चार चक्के की गाड़ियों के लिए नाे-एंट्री लागू किया गया है। इससे मोतीझील में हर शाम लगने वाले जाम से निजात मिल गया है। अब बिना फंसे मोतीझील से लाेग निकल रहे हैं। यहां कल्याणी की ओर से मोतीझील हाे कर ओवरब्रिज पर कार या चार चक्के की गाड़ियां जा सकती है।

लेकिन पुल से मोतीझील की ओर नहीं आ सकते हैं। यहां नाे एंट्री काे लागू करने के लिए ओवरब्रिज के तीन मुहाने पर चार पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। हालांकि मोतीझील में खरीदारी करने के लिए आने वाले काे कलमबाग की ओर या सदर अस्पताल माेड़ की ओर भेजने पर पुलिस जवानों से राेजाना बकझक हाे रही है।

ट्रैफिक डीएसपी रवींद्रनाथ सिंह ने बताया कि नाे एंट्री का पालन कराने के लिए उन्हें भी हर शाम तीन से चार घंटे तक मोतीझील ओवरब्रिज के तीन मुहाने पर ड्यूटी देनी पड़ रही है। लाेगाें काे नए ट्रैफिक नियम के लागू हाेने के बारे मे समझाना पड़ रहा है। कई लाेग मानने काे तैयार नहीं हाेते हैं और पुलिस से उलझ जाते हैं।

नाे एंट्री में रोका तो जवान से भिड़ा बाइक सवार

सिकंदरपुर माेड़ से सरैयागंज टाॅवर की ओर नाे एंट्री में जाने से राेके जाने पर मंगलवार की दाेपहर 12 बजे बाइक सवार युवक पुलिस जवान से भिड़ गया। मारपीट की नाैबत आ गई। लेकिन माेड़ पर चार जवान तैनात रहने के कारण बाइक सवार जवान काे नाे एंट्री में घुसने नहीं दिया गया। ट्रैफिक डीएसपी ने कहा कि नाेएंट्री में जबरन घुसने के कारण कई प्रमुख चाैराहे पर ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न हाेती है। पुलिस जवान सख्ती से नियम पालन करा रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रशासन की सख्ती के बावजूद मोतीझील ब्रिज पर की हो रही कार पार्किंग।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/entry-of-cars-from-mathezhil-overbridge-towards-the-market-is-closed-police-jawans-murmur-128017781.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/16/52_1608072670.jpg

0 Response to "माेतीझील ओवरब्रिज से बाजार की तरफ कारों का प्रवेश बंद, पुलिस जवानों से राेज बकझक"

Post a Comment