आरटीपीएस काउंटर पर सादे कागज में भरा आवेदन भी होगा स्वीकार, काउंटर पर दर्शाया जाएगा फॉर्मेट
प्रखंड कार्यालयों में मौजूद आरटीपीएस काउंटर आज आम जनता के लिए हर प्रकार के आवेदन का जरिया बन गया है। ऐसे में वहां पर होने वाले भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए 12 दिसंबर तक इसमें कई बदलाव किए जा रहे हैं। इसको लेकर डीएम शशांक शुभंकर ने सभी बीडीओ व सीओ को निर्देश जारी कर नई व्यवस्था को समय पर लागू कराने की बात कही है।
बताया जाता है कि आरटीपीएस काउंटर पर सादे फॉर्म के माध्यम से भी उगाही की जा रही थी। जिसको बंद करने के लिए डीएम ने सभी आरटीपीएस काउंटर पर किसी प्रकार के आवेदन को सादे कागज पर लेने का निर्देश दिया है। वहीं इसको लेकर सभी काउंटरों पर विभिन्न प्रकार के आवेदनों का फॉर्मेट लगाने को कहा गया है। ताकि आम लोग अपने आवेदन के अनुसार से फॉर्मेट भरकार जमा करा सकेंगे। जिसको छपे हुए आवेदन के समान ही जमा लिया जाएगा व आवेदकों को इसका रिसिविंग भी दिया जाएगा।
बीडीओ व सीओ होंगे गड़बड़ी के जिम्मेवार |बताया गया कि आरटीपीएस काउंटर पर बिचौलियों व अन्य कारणों से हुई गड़बड़ी को लेकर बीडीओ व सीओ जिम्मेवार होंगे। अधिकारी निरीक्षण के दौरान आम लोगों से सेवा के बारे में जानकारी लेंगे। वहीं अधिकारी निरंतर काउंटर की जांच करेंगे।
बीडीओ व सीओ प्रतिदिन करेंगे निरीक्षण
डीएम ने सभी सीओ व बीडीओ को प्रतिदिन आरटीपीएस काउंटर का निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। वे आवेदन जमा होने व कार्य की समीक्षा करेंगे। वहीं आवेदकों के लिए लाइन लगाने, शेड, सफाई, पेयजल व शौचालय आदि की व्यवस्था करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/samastipur/news/application-filled-in-plain-paper-at-rtps-counter-will-also-be-accepted-format-will-be-shown-on-counter-127994627.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/09/
0 Response to "आरटीपीएस काउंटर पर सादे कागज में भरा आवेदन भी होगा स्वीकार, काउंटर पर दर्शाया जाएगा फॉर्मेट"
Post a Comment