Popular Posts

महिला को मारपीट कर किया घायल, प्राथमिकी

महिला को मारपीट कर किया घायल, प्राथमिकी

नगर थाना के गोशाला रोड आंबेडकर चौक निवासी राजू चाैधरी की पत्नी रीना देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें नगर थाना के जानकी स्थान वार्ड 5 निवासी आशुतोष कुमार, विजय मिश्र, स्मृति मिश्रा, नीतू देवी, सच्चिदानंद मिश्र व अन्य के विरुद्ध मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया गया है। वह परिवार के साथ विनोद दास के जमीन में किराए पर रह रही हूं। उक्त आरोपियों ने घर से निकालने के लिए मारपीट व गाली गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार किया। स्थिति गंभीर होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने इलाज भी कराया। उन्होंने पुलिस से जान माल की सुरक्षा की गुहार भी लगाई है। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/sitamarhi/news/woman-was-injured-after-hitting-her-fir-128071452.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/31/

0 Response to "महिला को मारपीट कर किया घायल, प्राथमिकी"

Post a Comment