कांग्रेस प्रत्याशी ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका
बरबीघा विधानसभा में जदयू के नवनिर्वाचित विधायक सुदर्शन कुमार को गलत तरीके से जीत दिलाने को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी गजानन्द शाही ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी गजानन्द शाही ने कहा कि उन्हें 113 मतों से पराजित होना पड़ा। जिसके बाद वीवीपैट की पर्ची के मिलान को लेकर उनके द्वारा आशंका व्यक्त की गई। इसी को आधार बनाते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर किया है।
साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी जीत लगातार बढ़त के साथ होने वाली थी। तभी एक गलत तरीके से चार ईवीएम मशीन को खराब बता दिया गया था। फिर वीवीपेट के पर्ची के मिलान में भी गड़बड़ी की गई। जिससे 113 मतों से पराजित हो गए हैं। साथ ही चुनाव आयोग को भी समय पर नियमित रूप से जानकारी नहीं दी जा रही थी। जिससे यह पूरा मामला संदेहास्पद लगता है। इसी को लेकर हाईकोर्ट में न्याय की गुहार के लिए याचिका दायर की गई है। बता दें कि महागठबंधन ने कई सीटों पर कम अंतर से हार के बाद चुनाव में धांधली करने का आरोप लगाया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/shekhapura/news/congress-candidate-filed-a-petition-in-the-high-court-128007897.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/13/
0 Response to "कांग्रेस प्रत्याशी ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका"
Post a Comment