पुराने के बदले नए देने काझांसा दे लाखों के जेवर ले उड़ी महिला ठग गिरोह
दो की संख्या में रही महिला ठगों ने ग्रामीण महिलाओं को विश्वास में लेकर लाखों के जेवरातों की ठगी की और, जब तक ग्रामीण महिलाएं उनके झांसे को समझ पाती ठग गिरोह की महिला सदस्या नौ-दो-ग्यारह हो गई। बताया गया है कि ठग गिरोह की महिला सदस्य सोनहन थाना क्षेत्र के महुअत,बीरो व ओदार गांव में पहुंची और,इन गांवों में दर्जनों महिलाओं को महिला ठग गिरोह के सदस्यों ने चुना लगाया। वारदात के बाद पीड़ित ग्रामीण महिलाओं की मानें तो गांव में धमकी जालसाज महिला गिरोह के सदस्यों ने उन्हें पुराने बर्तन व आभूषण के बदले इनाम व नए जेवरात दिलाने का झांसा दिया और लाखों के सोने-चांदी के जेवर लेकर फुर्र हो गई। जालसाज महिला गिरोह के झांसे में आकर ठगी गई ग्रामीण महिलाएं अब स्तब्ध दिख रही हैं।
अशोक कंपनी का सदस्य बन कर आई थी ठग गिरोह की महिलाएं
गांव की पीड़ित महिलाएं जो ठगी के बाद मायूस दिख रही हैं, उनमें शामिल सोनहन थाना क्षेत्र के महुअत गांव निवासी विजेंद्र मौर्य की पत्नी आशा देवी का पैजनी, झुमका व मंगलसूत्र, श्याम नारायण की पत्नी कृष्णावती देवी का टप, चांदी की सिकड़ी,पैजनी व बाली, दधीबल की पत्नी राजमुनि देवी का सोने के जेवर, कन्हैया वर्मा की पत्नी शीला वर्मा का झुमका,लॉकेट,नाक की कील, रिंकू देवी का सोने का लॉकेट,पैजनी, लाली देवी टप, सुनीता देवी का लॉकेट,मीना, लखपति देवी गले की सिकड़ी, ममता कुमारी का लॉकेट सहित कई अन्य कीमती सम्पति ले उड़ी।
पूछताछ के दौरान आपबीती सुनाते हुए बताया है कि गिरोह में दो महिलाएं शामिल थीं। दोनों महिलाएं खुद को किसी अशोक कंपनी का सदस्य बता रही थीं। जालसाज महिलाओं ने पहले ग्रामीण महिलाओं को पुराने बर्तन के बदले दो नए बर्तन देने, रुपए देने और पुराने जेवर के बदले नए जेवर देने की बात कही। जिनकी बातों में पड़कर ग्रामीण महिलाओं ने उन्हें पुराने बर्तन व सोने-चांदी के जेवर सौंप दिए। जब तक ग्रामीण महिलाएं उनकी मंसूबों को समझ पातीं वे उनके गांव से गई और फिर लौट कर नही आई।
एक महिला को 5-7 हज़ार रुपए व जेवर,बर्तन देकर ठग महिलाओं ने विश्वास में लिया
ठगी की शिकार हुई ग्रामीण महिलाओं ने बताया है कि एक महिला को 5-7 हज़ार रुपए व जेवर,बर्तन देकर महिला ठग गिरोह ने विश्वास ले लिया। बताया गया कि महुअत गांव में ठग महिलाएं बीते 20 तारीख को आई और ग्रामीण महिलाओं से पुराने बर्तन के बदले नए दो नए बर्तन देने की बात कही। दिया भी। पुनः दूसरे दिन आई और बिजेंद्र मौर्य की पत्नी आशा देवी को भरोसे में लेकर मंगलसूत्र जो ले गई थी, दे गई साथ में 2 हज़ार रुपये दिए। फिर अगले दिन आई और करीब आधा दर्जन महिलाओं से सोने-चांदी के लाखों के जेवर ले गई यह कहकर की इसके बदले आपलोगों को कंपनी इनाम के साथ नए व भारी जेवर देगी। लेकिन ठग महिलाएं लौट कर आई नहीं। इस बाबत एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि इस वारदात की जानकारी नही मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/bhabhua/news/female-thug-gang-looted-jewelery-worth-millions-for-giving-new-in-exchange-for-old-128054174.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/26/orig_26kaimur-01_1609000762.jpg
0 Response to "पुराने के बदले नए देने काझांसा दे लाखों के जेवर ले उड़ी महिला ठग गिरोह"
Post a Comment