बसंतपुर में बकरी के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, एफआईआर
थानक्षेत्र के नगौली गांव में रविवार को खेत में चर रही बकरी के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट मामले में बसंतपुर थाना में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले में प्रथम पक्ष के मजरुलहक मियां ने मारपीट व गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए अपने ही गांव के सरफुद्दीन, अख्तर अंसारी व जुबेर पर मामला दर्ज कराया है। प्राथमिकी में कहा है कि सरफुद्दीन रविवार को आए व गाली देते हुए खेत मे चर रही बकरी को मारने लगे। जिसका विरोध करने पर धारदार हथियार से सर पर हमला कर मुझे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। शोरगुल सुन बचान आई भाई की पत्नी को मारपीट कर घायल करने की बात कही गई है। वहीं दूसरे पक्ष व नगौली निवासी अख्तर अंसारी के बयान पर बसंतपुर थाने में केस दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में कहा है की रविवार को मेरा भतीजा जावेद अंसारी खेत मे पटवन करने गया तो देखा की खेत मे बहुत सारी बकरी फसल बर्बाद कर रही है। तब उसने खेत से बकरी ले जाने की बात कही। इसी बात पर गांव के मजरुलहक मियां, मो. अहलिम अंसारी, साबिर मियां समेत 6 लोगों ने गाली- गलौज करते हुए उसे लाठी-डंडा से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों प्राथमिकी में 9 लोगों को नामजद किया गया है। मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नगौली के अख्तर अंसारी को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल में भेज दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/basantpur/news/goat-dispute-in-basantpur-two-parties-fight-fir-128061455.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/28/
0 Response to "बसंतपुर में बकरी के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, एफआईआर"
Post a Comment