Popular Posts

सड़क किनारे मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

सड़क किनारे मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

घर से काम करने के लिए निकले युवक का शव सड़क किनारे से बरामद हुआ। शव के पास से पुलिस ने उसकी बाइक भी बरामद की है।शव के शिनाख्त के लिए पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो उसकी पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के ही बड़हरा गांव निवासी हरनारायण भगत के पुत्र संतोष भगत के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
इस संबंध में थानाध्यक्ष गोपालपुर कृष्ण कुमार का कहना था कि प्रथम दृष्टया मामला ठंढ से हुई मौत या जहर से हुई मौत का लगता है पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। जांच पड़ताल में यह बात सामने आई कि मृतक युवक अपने घर से गुरुवार की सुबह ही किसी काम से निकला था।

घर से निकलने के कुछ देर बाद ही परिजनों को मिली मौत की खबर
पुलिस ने बताया कि युवक सुबह में किसी काम को लेकर बाइक से घर से निकला था।जिसके कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई।उसका शव गरेयाखाल गांव के समीप से बरामद हुआ।जिसके बाद उसकी सूचना पुलिस ने परिजनों को दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/kuchaykot/news/dead-body-of-youth-found-on-roadside-police-engaged-in-investigation-128047083.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/24/

0 Response to "सड़क किनारे मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस"

Post a Comment