बंगाल की नमी से छाया काेहरा, पहाड़ाें की बर्फीली हवा ने बढ़ाई ठिठुरन, पांच साल का टूटा रिकार्ड
पिछले दाे दिन में जिले में ठंड बढ़ी है। बुधवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। एक दिन में अधिकतम तापमान तकरीबन चार डिग्री सेल्सियस घट गया। इससे बीते पांच साल का रिकाॅर्ड टूट गया है। बुधवार काे शहर का अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
इससे पहले 2014 के 9 दिसंबर काे अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस था। इस सीजन में ऐसा पहली बार हुआ जब दिनभर धूप नहीं निकली। सुबह से ही काेहरा छाया रहा। सुबह 5.30 से 8.00 बजे तक विजिबलिटी 50 मीटर से भी कम रही। दाेपहर दाे बजे के बाद ठिठुरन भी बढ़ गई।
बिहार कृषि विश्वविद्यालय के माैसम वैज्ञानिक डाॅ. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी व उत्तरी पश्चिमी हवा के चलने से भागलपुर में तापमान में इतनी तेजी से गिरावट आई है। अगले 24 घंटे में काेहरा और गहरा हाेने की आशंका है। 13 दिसंबर तक लगातार ठिठुरन बढ़ने का अनुमान है। इस बीच बीते 24 घंटे में शहर के अधिकतम तापमान में 3.8 डिग्री सेल्सियस घटा है।
बंगाल की खाड़ी में साइक्लाेनिक सर्कुलेशन
माैसम वैज्ञानिकाें के अनुसार बंगाल की खाड़ी में समुद्र तल से 4.5 किलाेमीटर की ऊंचाई पर साइक्लाेनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसका भी असर पड़ा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/shade-of-bengals-humidity-snow-in-the-hills-increased-the-chill-the-five-year-record-broke-127997942.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/10/9hajipur-pullout-pg1-0_1607556531.jpg
0 Response to "बंगाल की नमी से छाया काेहरा, पहाड़ाें की बर्फीली हवा ने बढ़ाई ठिठुरन, पांच साल का टूटा रिकार्ड"
Post a Comment