नए कृषि कानून से किसानाें का हाेगा शाेषण
नए कृषि कानून के खिलाफ मंगलवार को कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। विधायक अजीत शर्मा के निवास कांग्रेस कैम्प कार्यालय से कांग्रेस कार्यकताओं ने जुलूस भी निकाला। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष अभय आनन्द ने कहा कि केन्द्र सरकार का यह बिल किसान विरोधी है। इस कानून से किसान बड़े औद्योगिक घरानों के शोषण का शिकार हाे जाएंगे। उन्हाेंने आराेप लगाया कि केंद्र सरकार किसान आन्दोलन का दमन कर रही है।
यह कानून कई औद्योगिक घरानों के आर्थिक हित काे ध्यान में रखकर लाया गया है। जब तक केन्द्र सरकार इसे वापस नहीं करती है, तबतक आंदाेलन चलता रहेगा। विरोध-प्रदर्शन में जिला महासचिव रविन्द्रनाथ यादव, जिला उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद सिंह निषाद, जितेन्द्र प्रसाद सिंह. अजय कुमार सिंह, सुनील चौधरी, महानगर अध्यक्ष सह पार्षद संजय कुमार सिन्हा, नगर अध्यक्ष सोईन अंसारी, वरिष्ठ नेता डाॅ. प्रवीण कुमार झा, आशुतोष कुमार, गुड्डू पाण्डेय, बावर अंसारी, जयशंकर ठाकुर, अभिमन्यु यादव, रमण यादव, रवि हरि, भीम यादव, अनमोल झा, मो. अयाज, सौरभ पारीक आदि शामिल थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/the-farmers-will-be-paid-due-to-the-new-agricultural-law-127970532.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/02/orig_0_1606864976.jpg
0 Response to "नए कृषि कानून से किसानाें का हाेगा शाेषण"
Post a Comment