Popular Posts

श्रम संसाधन मंत्री ने आईटीआई कॉलेज का किया निरीक्षण

श्रम संसाधन मंत्री ने आईटीआई कॉलेज का किया निरीक्षण

श्रम संसाधन सह पर्यटन मंत्री जीवेश मिश्रा ने दिघवा दुबौली स्थित आरएन आईटीआई का कॉलेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कॉलेज के क्लास रूम, सभागार, लोको शेड व कार्यालय का निरीक्षण करने के बाद संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में यह पहला आईटीआई का कॉलेज देखने को मिला जहां एक हजार से अधिक छात्रों के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध है। उन्होंने कालेज के प्राचार्य रामनरेश सिंह को कॉलेज को पठन-पाठन के दृष्टिकोण से और विकसित करने से संबंधित कई आवश्यक सुझाव भी दिए। इस दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी ने कहा कि यहां आईटीआई कॉलेज पिछले 15 वर्षों से सुचारू है। जिसके माध्यम से छात्रों को तकनीकी शिक्षा मुहैया कराई जा रही है। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने श्रम संसाधन मंत्री से कॉलेज को विकसित करने की मांग की। ग्रामीणों की मांग पर मंत्री ने आश्वासन भी दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/gopalganj/news/labor-resources-minister-inspects-iti-college-128050659.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/25/

0 Response to "श्रम संसाधन मंत्री ने आईटीआई कॉलेज का किया निरीक्षण"

Post a Comment