मंदरौली में मारपीट, थाने में दिया आवेदन, जांच शुरू
13 December, 2020
Comment
एमएच नगर थाना क्षेत्र के मंदरौली निवासी अवधबिहारी यादव के 35 वर्षीय पुत्र सतीश कुमार यादव ने थाने में आवेदन देकर दो महिला सहित सात को आरोपित किया है। पीड़ित ने अपने आवेदन में कहा है कि बीते शनिवार की सुबह करीब साढ़े 9 बजे हम अपने दरवाजे पर धान कुट्टी मशीन से धान कुटवा रहे थे। जहां धान का भूसा उड़ कर श्रीराम यादव के दरवाजे पर चल गया। इसी दौरान श्रीराम, अजय, अशोक, विपिन, पप्पू, रेणु कुमारी, सरोज हाथों में लाठी, डंडा से लैस होकर आए और गाली-गलौच देने लगे। जब मैं विरोध किया तो उपरोक्त नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/hate-in-mandrauli-application-given-in-police-station-investigation-started-128008681.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/13/
0 Response to "मंदरौली में मारपीट, थाने में दिया आवेदन, जांच शुरू"
Post a Comment