Popular Posts

कोविड के वैक्सीनेशन के लिए चिह्नित किए जाएंगे स्कूल और पंचायत भवन

कोविड के वैक्सीनेशन के लिए चिह्नित किए जाएंगे स्कूल और पंचायत भवन

टीकाकरण की तैयारी में गांवों पर विशेष जोर दिया जा रहा है। सभी चिकित्सा प्रभारी को टीकाकरण के लिए टास्कफोर्स के गठन करने का निर्देश है। जिला से लेकर प्रखंड तक सरकारी स्कूलों, पंचायत भवनों, सामुदायिक भवनों, नगर पालिका भवन को वैक्सीनेशन बूथ बनाने का भी फैसला किया है। जरूरत पड़ने पर आउटरिच में टेंट लगाकर अस्थाई टीकाकरण बूथ बनाया जायेगा।

स्वास्थ्यकर्मियों का अस्पताल में होगा वैक्सिनेशन
पहले चरण में निजी व सरकारी स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जायेगा। सरकारी स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य, रेफरल अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल व सदर अस्पताल में ही टीकाकरण का कार्य किया जायेगा।

निजी स्वास्थ्य संस्थानों में भी बनेगा बूथ
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुसार निजी स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण के लिए ऐसे निजी अस्पतालों में टीकाकरण बूथ बनाया जायेगा, जहां पर 100 से अधिक स्वास्थ्य कर्मी कार्यरत रहेंगे। टीकाकरण केंद्र बनाते समय इस बात का भी ध्यान रखा जायेगा कि रोगी के देखभाल वाले क्षेत्र से अलग हो। ताकि संक्रमण की संभावना न रहे।
कक्ष में एक व्यक्ति की इंंट्री
टीकाकरण कक्ष में एक बार में सिर्फ एक व्यक्ति की ही एंट्री होगी। टीकाकरण कक्ष में छह फीट की दूरी सुनिश्चित करने हुए बैठने की व्यवस्था की जायेगी। कोविड पर संचार सामग्रियों को टीकाकरण कक्ष में प्रदर्शित किया जायेगा। पेयजल और शौचालय की सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए। टीकाकरण के बाद लाभार्थी 30 मिनट तक इंतजार करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/gopalganj/news/schools-and-panchayat-buildings-to-be-marked-for-vaccination-of-kovid-128050662.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/25/

0 Response to "कोविड के वैक्सीनेशन के लिए चिह्नित किए जाएंगे स्कूल और पंचायत भवन"

Post a Comment