गिरिराज बोले- पूर्णिया में बना देश का सबसे बड़ा सीमेन स्टेशन, सिर्फ बछिया पैदा होगी
देश की बढ़ती जनसंख्या के नियंत्रण के लिए कड़े कानून की वकालत करने के साथ ही केंद्रीय पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की योजनाओं का भी बखान किया। उन्होंने कहा, सरकार ने पूर्णिया में देश का सबसे बड़ा सीमेन स्टेशन बनाया है। इससे पशुओं की नस्ल सुधार की प्रक्रिया आगे बढेगी। सिर्फ बछिया पैदा हाेगी।
उन्हाेंने कृषि व इससे जुड़े क्षेत्र में हो रहे काम को भी गिनाया। वे बोले- इससे किसानाें की आय दाेगुनी हाेगी। बिहार सरकार में मंत्रिमंडल के विस्तार काे लेकर भाजपा जदयू में मतभेद संबंधी सवाल पर मंत्री ने कहा कि भाजपा-जदयू में काेई मतभेद नहीं है। मंत्री कहलगांव में होने वाले किसान सम्मलेन में भाग लेने के बाद शुक्रवार को दोपहर 2.30 बजे बेगुसराय के लिए रवाना हाेंगे।
खाद व्यवसायी अनुजदेव सिंह के साथ व्यापारियों व संगठनों ने मंत्री से मुलाकात की। उन्हें अनुजदेव सिंह के बेटे शिवम की हत्या करने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए ज्ञापन सौंपा। सभी ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की बात कही। सभी ने कहा, हत्या के 45 दिन बीतने के बाद भी बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
मंत्री ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। भाजपा नेता रोहित पांडेय, भाजपा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने मंत्री का फूल माला पहनाकर स्वागत भी किया। इस दौरान डाॅ. संजय कुमार सिंह, इंदुभूषण झा, शंभू सिंह, प्रवीण ठाकुर, रवि रंजन सिंह, महेश राय, रोहित मिश्रा समेत अन्य माैजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/giriraj-said-indias-largest-seamen-station-built-in-purnia-only-calf-will-be-born-128024872.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/18/61_1608247642.jpg
0 Response to "गिरिराज बोले- पूर्णिया में बना देश का सबसे बड़ा सीमेन स्टेशन, सिर्फ बछिया पैदा होगी"
Post a Comment