ट्रेन की चपेट में आने से युवक घायल, रेफर
19 December, 2020
Comment
किउल गया रेलखंड के वारिसलीगंज रेलवे स्टेशन पर शनिवार की शाम एक 30 वर्षीय युवक स्टाप ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। वारिसलीगंज पीएचसी में प्राथमिक चिकित्सा बाद बेहतर इलाज के लिए नवादा रेफर किया गया।
बताया गया कि किउल की तरफ से स्टाप ट्रेन गया की तरफ जा रही थी। इस बीच वारिसलीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पार करने के चक्कर में युवक इंजन की चपेट में आ गया। काफी प्रयास के बाद जख्मी युवक को इंजन से निकला जा सका। बाद में जख्मी की पहचान काशीचक थाना क्षेत्र के उपरावां गांव निवासी रामलखन प्रसाद चंद्रवंशी का 30 वर्षीय पुत्र श्रवण कुमार के रूप में हुई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/warsliganj/news/youth-injured-after-being-hit-by-train-refer-128031666.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/20/
0 Response to "ट्रेन की चपेट में आने से युवक घायल, रेफर"
Post a Comment