किराना दुकान में लूटपाट के मामले में प्राथमिकी
24 December, 2020
Comment
नया बाजार निवासी ओमप्रकाश बरनवाल एवं राम जी बरनवाल की किराना दुकान में बीते मंगलवार की संध्या हुई लूटपाट और मारपीट की घटना में दोनों पक्ष की तरफ से थाने में आवेदन देकर एक दूसरे पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एक पक्ष से किराना व्यवसायी राम जी वर्णवाल के पुत्र राजेश कुमार बरनवाल ने अपने दिए आवेदन में सिंहौता निवासी राजेश कुमार सिंह के पुत्र राज रौशन सिंह, विजय सिंह के पुत्र राजेश सिंह, प्रेम प्रकाश सिंह के पुत्र शिवम सिंह, सत्यप्रकाश सिंह के पुत्र वरुण सिंह व दीपू सिंह, शशि भूषण सिंह एवं उनके पुत्र भीम सिंह को नामजद किया है। वही दूसरे पक्ष से राजेश कुमार सिंह के पुत्र राज रौशन सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/maharajganj/news/fir-in-case-of-looting-in-grocery-store-128047091.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/24/
0 Response to "किराना दुकान में लूटपाट के मामले में प्राथमिकी"
Post a Comment