Popular Posts

वाहन की ठोकर से बाइक सवार बच्ची की हुई मौत

वाहन की ठोकर से बाइक सवार बच्ची की हुई मौत

थाना क्षेत्र के रुन्नीसैदपुर-बेलसंड सड़क के परतापुर चौक के समीप बुधवार की शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक बच्ची की मौत घटनास्थल पर हो गई। जबकि बाइक सवार दो अन्य लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। मृतका की पहचान औराई थाना क्षेत्र के अतरार गांव निवासी ललित कुमार की 12 वर्षीय बेटी प्रीति कुमारी के रूप में की गई है। जबकि जख्मी बाइक चालक चुन्नू कुमार एवं मृतका की मां ममता देवी के रूप में की गई है। जख्मी की स्थिति चिंताजनक बताई गई है। ग्रामीणों ने रून्नीसैदपुर-बेलसंड सड़क को जाम कर दिया। वहीं, मुआवजे की मांग करने लगे। सूचना मिलने पर एसडीओ रामानुज प्रसाद सिंह, बीडीओ कुणाल कुमार, सीओ रंधीर कुमार एवं थानाध्यक्ष राकेश कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं मामले की छानबीन कर आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों द्वारा सरकारी मुआवजा देने की आश्वासन के बाद लोग शांत हुए। डेढ़ घंटा तक आवागमन बाधित रहा।

बहन के ससुर के श्राद्ध कर्म में शामिल होने आए थे परिजन

मंगलवार को बच्ची अपनी मां ममता देवी के साथ बहन के घर हनुमान नगर आयी थी। यहां बहन के ससुर के श्राद्ध कर्म में भाग लेकर बुधवार की दोपहर से अपने घर जा रही थी। परतापुर चौक के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो जख्मी अवस्था में सड़क किनारे पड़ा था। जबकि बच्ची मृत पड़ी थी।

बाइक को जब्त कर लिया है। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए जांच कर रही है। हालांकि अब तक आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
- राकेश कुमार, थानाध्यक्ष, बेलसंड



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/sitamarhi/news/a-bike-rider-died-due-to-a-vehicle-crash-128071444.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/31/

0 Response to "वाहन की ठोकर से बाइक सवार बच्ची की हुई मौत"

Post a Comment