Popular Posts

अनियंत्रित बाइक की ठोकर से सवार सहित दो लोग घायल

अनियंत्रित बाइक की ठोकर से सवार सहित दो लोग घायल

नगर के आर्य समाज रोड में एक अनियंत्रित बाइक ने एक दुकान में ठोकर मार दी जिसमें एक राहगीर समेत बाइक सवार बुरी तरह जख्मी हो गया हैं। सूचना पर आसपास के लोगों ने पहुंचकर घायल दो लोगों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया तथा इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घायलों का इलाज करवाया। घायल की पहचान नगर के वार्ड नंबर 11 निवासी दिनेश दास के रूप में की गई है। वहीं बाइक चालक की पहचान वार्ड नंबर 9 निवासी करण कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि करण तीव्र गति से अपनी बाइक लेकर शहीद चौक की तरफ से आ रहा था। आर्य समाज रोड में बाइक की चपेट में एक राहगीर आ गया और फिर अनियंत्रित बाइक एक कपड़े की दुकान में घुस गई।

इस घटना में राहगीर और बाइक सवार बुरी तरह जख्मी हो गए। आस पास के लोग पहुंचकर इसकी सूचना पुलिस को देते हुए उन्हें इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में पहुंचाया। जहां बाइक सवार की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेतिया रेफर कर दिया। मामले में शिकारपुर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि सूचना पर पुलिस बल को भेजा गया था। घायल दोनों लोगों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि बाइक को जब्त कर लिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/two-people-including-rider-injured-injured-by-uncontrolled-bike-128061492.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/28/

0 Response to "अनियंत्रित बाइक की ठोकर से सवार सहित दो लोग घायल"

Post a Comment