गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर गन्नामंत्री से मिले पूर्व विधायक
गन्ना कास्तकारों की समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी ने सुबे के कृषि मंत्री सह गन्ना उद्योग मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह से मिलकर ज्ञापन सौंपा है।
कृषि मंत्री को सौंपे ज्ञापन में पूर्व विधायक ने कहा है कि सिधवलिया चीनी मिल में किसानों का चार वर्षों का डिफर भुगतान बकाया है। उन्होंने बीओ- 150 गन्ने को समान प्रभेद के रूप में मान्यता देने की गुहार लगाई है। पूर्व विधायक ने कृषि मंत्री सह गन्ना मंत्री से कहा कि बीओ-150 गन्ने को सामान्य प्रभेद का दर्जा देने से किसानों की आर्थिक दशा में सुधार होगा। साथ ही किसानों को बकाया राशि का भी भुगतान मिल सकेगा। उन्होंने इस वर्ष बाढ़ से गन्ने की फसल की व्यापक पैमाने पर हुई क्षति की भी चर्चा की। कहा कि गन्ने की फसल शत-प्रतिशत बर्बाद होने से किसानों की आर्थिक स्थिति बिगड़ चुकी है। प्राथमिकता के आधार पर गन्ना किसानों को मुआवजा अविलंब मुहैया कराया जाए। ताकि किसान गन्ने की अगली फसल की बावग कर सकें।
ज्ञापन सौंपने के बाद पूर्व विधायक ने एक प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि कृषि मंत्री सह गन्ना उद्योग मंत्री ने किसानों की समस्याओं पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। मंत्री ने कहा कि किसानों को की आर्थिक दशा सुधारने के लिए तत्पर हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/gopalganj/news/former-mla-met-with-gannamantri-for-problems-of-sugarcane-farmers-128017820.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/16/57_1608072980.jpg
0 Response to "गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर गन्नामंत्री से मिले पूर्व विधायक"
Post a Comment