Popular Posts

समय से पहले आ रहीं एक्सप्रेस, लेकिन पैसेंजर देरी से चल रहीं

समय से पहले आ रहीं एक्सप्रेस, लेकिन पैसेंजर देरी से चल रहीं

मौसम के सर्द होते ही एक तरफ जहां एक्सप्रेस ट्रेनें टाइम से पहले भागलपुर पहुंच रही हैं, वहीं पैसेंजर ट्रेनें लेट से अा रही है। यह जीरो टाइम टेबल की योजना पर सवाल है। हालांकि रेलवे ने अभी ऑफिशियली जीरो टाइम टेबल का ऐलान नहीं किया है। एक से पांच दिसंबर तक के ट्रेनों के समय से पता चलता है कि सभी एक्सप्रेस समय से पहले ही भागलपुर आ गई।

जबकि जमालपुर से साहिबगंज पैसेंजर रोज देरी से आई। यही हाल मेमू और डेमू ट्रेनों का भी रहा। जमालपुर से साहिबगंज आने वाली पैसेंजर ट्रेन का समय 6.10 बजे है। लेकिन यह रात 8.15 बजे आती है। लेकिन शाम में एकमात्र ट्रेन होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है।

आज सुबह 6.30 बजे खुलेगी गांधीधाम वीकली स्पेशल

गांधीधाम वीकली स्पेशल 09452 सोमवार सुबह 6.30 बजे भागलपुर से खुलेगी। मुजफ्फरपुर जंक्शन के रास्ते विभिन्न स्टेशन होते हुए गांधीधाम पहुंचेगी। यह ट्रेन 7, 14, 21 एवं 28 दिसंबर को भी चलेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Express coming ahead of time, but passenger running late


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/express-coming-ahead-of-time-but-passenger-running-late-127987782.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/07/orig_orig5141604617104_1607295962.jpeg

0 Response to "समय से पहले आ रहीं एक्सप्रेस, लेकिन पैसेंजर देरी से चल रहीं"

Post a Comment