Popular Posts

नालंदा में नाैकरी के नाम पर ठगी कर भाग रहा युवक पकड़ाया

नालंदा में नाैकरी के नाम पर ठगी कर भाग रहा युवक पकड़ाया

नालंदा के हिलसा व अन्य थान इलाकाें में रहने वाले बेराेजगार युवकाें से नाैकरी देने के नाम पर लाखाें की ठगी करने वाला मीठापुर बस स्टैंड से बस पकड़कर कही फरार हाेने वाला था। इसी बीच हिलसा पुलिस ने जक्कनपुर थानेदार मुकेश कुमार वर्मा काे सूचना दे दी। मुकेश आनन-फानन में बस स्टैंड पुहंचे और शातिर नीरज कुमार काे पकड़कर थाना पहुंच दिया।

नीरज मूल रूप से नालंदा जिले के थरथरी डीह थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पूछताछ से पता चला कि वह वाट्सएप के माध्यम से युवकाें के नंबर पर नौकरी दिलाने के नाम पर ऑडियो व मैसेज भेजता था। आरोपित के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही मंगलवार को 10 युवक जक्कनपुर थाना पहुंचे और नीरज पर ठगी का आरोप लगाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In Nalanda, a youth running away in the name of Naikari was caught


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/in-nalanda-a-youth-running-away-in-the-name-of-naikari-was-caught-128067071.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/30/orig_orig201601248364_1609276182.jpg

0 Response to "नालंदा में नाैकरी के नाम पर ठगी कर भाग रहा युवक पकड़ाया"

Post a Comment