एप से मिली शिकायतों पर कार्रवाई के लिए स्वच्छता सर्वेक्षण सेल का गठन
स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में इस बार बिहारशरीफ शहर को अच्छी रैकिंग दिलाने के लिए प्रशासनिक कवायद जारी है। नगर निगम द्वारा इसके लिए एप डाउन लोड कराने से लेकर एप से आने वाले शिकायतों का निष्पादन करने के लिए अलग-अलग टीम बनाया गया है। इसमें निगम के अधिकारियों से लेकर कर्मियों व एनयूएलएम की महिलाओं को भी शामिल किया गया है। नगर आयुक्त अंशुल अग्रवाल ने बताया कि इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण में बिहारशरीफ शहर को अच्छा रैंक मिले इसके लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। आम लोगों के बीच स्वच्छता एप की जानकारी देने के लिए शहर के सभी वर्ग के लोगों से संपर्क कर बैठक की जा रही है। साथ ही निगम के कर्मियों को भी अलग-अलग जिम्मेवारी दी गई है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग जागरूक हो सकें और टीम द्वारा पूछे गए सवालों पर सकारात्मक जबाव दे सकें।
संपर्क कर दी जाएगी जानकारी
नगर आयुक्त ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण से संबंधित जांच टीम द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्न एवं एप डाउनलोड करने के लिए जागरूक करने को लेकर अलग अलग टीम बनाया गया है जो हर वार्ड में कार्यरत रहेगी। टीम को वार्ड से लेकर कार्यालय स्तर पर सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है।। प्रत्येक वार्ड के वार्ड जमादार एवं की संग्रहकर्ता को डाेर टू डोर जाकर लोगों को कचरा संग्रह करने के तरीके के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ एप डाउनलोड करने के लिए जागरूक करने के लिए कहा गया है। साथ ही ये लोग जांच टीम द्वारा पूछे जाने वाले संभावित प्रश्न व उसके जबाव के बारे में भी लोगों को जानकारी देंगें। इस कार्य के लिए प्रत्येक 2-5 वार्ड पर एक एनयूएलएम की महिलाओं को रखा गया है। मॉनिटरिंग के लिए पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है।
प्रत्येक कर्मी के लिए 8 घंटे की ड्यूटी
नगर आयुक्त ने बताया कि स्वच्छता ऐप पर आने वाले शिकायत व सुझाव के निष्पादन के लिए अलग से सेल का गठन किया गया है। सेल में चार कर्मी गौतम कुमार, शिवानी केशरी, नवनीत कुमार और ऋषि रंजन को नियुक्त किया गया है। सेल का इंचार्ज मो. जिशान शोएब को बनाया गया है। प्रत्येक कर्मी के लिए 8 घंटे की ड्यूटी निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि प्रतिनियुक्त कर्मी एप पर आने वाली शिकायतों को दर्ज करते हुए निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारी को सूचना देंगे। शिकायत निष्पादन होने के बाद इसे भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड करेंगे। जितना जल्द शिकायतों का निष्पादन होगा उतना बेहतर अंक मिलेगा। स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत सभी तरह की गतिविधियों का निष्पादन करने की जबावदेही सिटी मैनेजर राजीव कुमार एवं कार्यपालक सहायक अमरेश राज को दी गई है । ये उपनगर आयुक्त के निर्देशन में काम करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/bihar-sharif/news/sanitation-survey-cell-constituted-to-act-on-complaints-received-from-the-app-127987711.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/07/orig_1_1607296327.jpg
0 Response to "एप से मिली शिकायतों पर कार्रवाई के लिए स्वच्छता सर्वेक्षण सेल का गठन"
Post a Comment