अर्थशास्त्री और टीएमबीयू के पूर्व डीन प्राे. आरडी शर्मा का कार्डियक अरेस्ट निधन
अर्थशास्त्री और टीएमबीयू के पूर्व डीन प्राे. आरडी शर्मा का गुरुवार की शाम देहांत हाे गया। मैं उनका छात्र, सहयाेगी और मित्र भी रहा हूं। सिर्फ मैं ही नहीं, अपने हर छात्र के लिए वह शिक्षक से ज्यादा मित्र हुआ करते थे। 1964 में वह जेपी काॅलेज नारायणपुर से मेरे काॅलेज में आए थे। तब मैं स्नातक का छात्र था। उनमें छात्राें काे चैप्टर समझाने की गजब की कला थी।
हिन्दी और अंग्रेजी में एकसमान दक्षता रखने वाले प्राे. शर्मा बहुत आसानी से छात्राें अपनी बात समझा देते थे। उन्हाेंने कविताएं भी लिखी हैं। उनकी कई किताबें विभिन्न कक्षाओं के सिलेबस में शामिल थीं। अर्थशास्त्र के सिद्धांत और व्यावसायिक बैंक पर लिखी उनकी किताबें प्रमुख हैं। उन्हाेंने माैलिक अर्थशास्त्र पर भी लिखा। पटना विश्वविद्यालय से पीजी करने के बाद शिक्षक के रूप में उनकी पहली पाेस्टिंग जेपी काॅलेज नारायणपुर में हुई थी। बाद के दिनाें में जब मैं शिक्षक और पीजी ग्रामीण अर्थशास्त्र विभाग का हेड बना ताे वह डीन थे। सभी जिम्मेदारियाें काे उन्हाेंने बखूबी निभायी।
पाेस्ट काेविड के लक्षणाें से पीड़ित थे 79 वर्षीय प्राे. शर्मा
79 वर्ष के प्राे. शर्मा की पिछले हफ्ते काेराेना की रिपाेर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन वह पाेस्ट काेविड के लक्षणाें से पीड़ित थे। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हाेंने अंतिम सांस ली। उनके बेटे संजय शर्मा ने बताया कि कार्डियक अरेस्ट से उनका निधन हुआ। हालांकि वह पहले भी बीमार रहते थे। प्राे. शर्मा टीएमबीयू से वर्ष 2004 में रिटायर हुए थे। वह जेपी काॅलेज नारायणपुर, मारवाड़ी काॅलेज और पीजी अर्थशास्त्र विभाग में रहे। पीजी हेड और बाद में सामाजिक विज्ञान संकाय के डीन बने।
कुछ दिनाें तक उन्हाेंने पीजी ग्रामीण अर्थशास्त्र विभाग के हेड का भी जिम्मा संभाला था। उन्हाेंने कई किताबें उनका अंतिम संस्कार गुरुवार की ही देर रात बरारी स्थित श्मशान घाट पर किया गया। उनके परिवार में पत्नी और बेटे के साथ दाे बेटियां हैं। बेटियां महाराष्ट्र में रहती हैं और वह खुद दिल्ली में रहते हैं। प्राे. शर्मा पत्नी के साथ मायागंज अस्पताल के रास्ते में नारायणा काॅलाेनी में रहते थे। वह मूल रूप से माेकामा के रहने वाले हैं लेकिन टीएमबीयू में जाॅब करने के बाद यहीं बस गए। प्राे. शर्मा के निधन पर भुस्टा के अध्यक्ष डाॅ. डीएन राय और अन्य शिक्षकाें ने शाेक व्यक्त किया है।
(लेखक प्रताप यूनिवर्सिटी जयपुर के पूर्व वीसी व टीएमबीयू के रूरल इकाेनाेमिक्स विभाग के पूर्व हेड हैं।)
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/economist-and-former-dean-of-tmbu-pvt-rd-sharma-died-of-cardiac-arrest-128001350.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/11/80_1607643385.jpg
0 Response to "अर्थशास्त्री और टीएमबीयू के पूर्व डीन प्राे. आरडी शर्मा का कार्डियक अरेस्ट निधन"
Post a Comment