Popular Posts

चाकूबाजी के बाद दोनों गुट भिड़े, एक राहगीर समेत दो लोग जख्मी

चाकूबाजी के बाद दोनों गुट भिड़े, एक राहगीर समेत दो लोग जख्मी

मंगलवार को फैक्ट्री मोड़ के पास युवकों के दो गुट के बीच हुई मारपीट व चाकूबाजी के बाद दोनों गुट बुधवार को फिर से भिड़ गए। रात से लेकर सुबह तक दोनों गुट एक-दूसरे से भिड़ते रहे। रेलवे काॅलोनी में दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई तथा एक-दूसरे के विरुद्ध रोड़ेवाजी हुई।

इतना ही नहीं एक गुट के लोगों ने काॅलेज के पास विरोधी गुट के आदमी समझ एक राहगीर की भी पिटाई कर जख्मी कर दिया। इस घटना में एक गुट का एक शख्स भी जख्मी हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा तनावपूर्ण स्थिति को नियंत्रित किया। जख्मी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। अब भी स्थिति दोनों गुटों के बीच तनावपूर्ण बनी हुई है।

रेलवे काॅलोनी निवासी नीतीश कुमार का अपने ही मुहल्ले के रहनेवाले रोहित कुमार व उसके साथियों के बीच फैक्ट्री मोड़ पर विवाद हो गया था, जिसके बाद मारपीट हुई थी। इसमें नीतीश कुमार जख्मी हो गया था। नीतिश कुमार ने रोहित कुमार पर चाकू से हमला कर जख्मी करने तथा चेन व 35 हजार रुपए छीनने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

लेकिन, रात में दोनों गुट घर के पास एक-दूसरे से फिर से भिड़ गए। इसके बाद रोहित कुमार की मां ने नीतीश कुमार व उसके परिजनों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने तथा महिलाओं के साथ बदसलूकी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। लेकिन, सुबह होते ही फिर से एक-दूसरे के विरुद्ध रोड़ेबाजी की तथा मारपीट की।

इस घटना में जहां एक गुट के अवधेश प्रसाद जख्मी हो गए, वहीं एक अन्य शख्स नोहटा निवासी विजय कुमार भी जख्मी हो गए। विजय कुमार ने भी मारपीट कर जख्मी कर देने वालों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/fatuha/news/two-groups-clashed-after-stabbing-two-people-including-a-passerby-injured-127997843.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/10/

0 Response to "चाकूबाजी के बाद दोनों गुट भिड़े, एक राहगीर समेत दो लोग जख्मी"

Post a Comment