सिर्फ कागजों में किया टीम का गठन कई स्वास्थ्य कर्मी फील्ड से रहे गायब
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में नरकटियागंज स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों के सेहत से खिलवाड़ करना शुरू कर दिया है। पल्स पोलियो का खुराक इस बार सिर्फ कागजों पिलाई गई तथा टीम का गठन भी कागजों पर किया गया। यहीं कारण था 5 दिवसीय इस अभियान में अधिकांश स्वास्थ्य कर्मी फिल्ड से नदारद रहे। वहीं डोर-टू-डोर टीम के नाम पर महज खानापूर्ति किया गया है। बताया जाता है कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ 29 को शुरू किया गया लेकिन 3 नवंबर तक फिल्ड से अधिकांश गठित टीम के सदस्य नदारद रहे।
देश में पोलियो से निजात के लिए स्वास्थ्य विभाग बड़े पैमाने पर इस 5 दिवसीय अभियान को लेकर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है लेकिन इसका लाभ लाभुकों तक नहीं पहुंच रहा है। स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण बच्चों को पोलियो खुराक से वंचित रहना पड़ रहा है। स्वास्थ्य प्रबंधक रविशंकर सिंह ने बताया कि इस बार 66 हजार 94 घर को चिन्हित किया गया था। जिसमें लगभग 86 हजार बच्चों को पोलियो खुराक देना था। इस कार्य के लिए 2 सदस्यीय 40 ट्रांजिट टीम, 2 सदस्यीय 134 डोर-टू-डोर बनाया गया था।
वहीं उक्त टीम की निगरानी के लिए 40 पर्यवेक्षक की भी तैनाती की गई है। इस संबंध में नरकटियागंज निवासी संदीप कुमार, रवि ठाकुर, शाहनवाज रिजवान आदि ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान भ्रष्टाचार का भेंट चढ़ गया है। डोर-टू-डोर एवं ट्रांजिट टीम द्वारा अच्छे ढंग से कार्य नहीं किया गया है। कई जगह पर डोर टू डोर कर्मी भी नहीं पहुंचे हैं। इसके लिए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से मांग किया है कि बेहतर तरीके से पल्स पोलियो अभियान चलाया जाए। इसकी सूचना उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को भी दिया है लेकिन इस दिशा में कोई पहल नहीं किया गया है।
इन जगहों पर तैनात करनी थी टीम| शहर के हरदिया चौक, चांदनी चौक, आरओबी, अस्पताल चौक, शिवगंज चौक, शहीद चौक, एसएसबी के समीप, मस्जिद चौक व पोखरा चौक पर 2 सदस्यीय टीम को तैनात करना था लेकिन इनमें अस्पताल चौक पर 1 व्यक्ति, शहीद चौक पर एक व्यक्ति एवं शिवगंज चौक पर एक व्यक्ति को तैनात कर खानापूर्ति कर दिया गया है। इसी प्रकार रेलवे स्टेशन पर 2 सदस्यीय 14 ट्रांजिट टीम को तैनात करना था लेकिन यहां भी 2 टीम को छोड़ अधिकांश टीम नदारद थे।
पल्स पोलियो अभियान के लिए 39 ट्रांजिट टीम का गठन किया गया है। जरूरत के अनुसार टीम को रखा गया है। अन्य टीम को हटा दिया गया है। ट्रेन परिचालन नहीं होने के कारण कुछ टीम को हटाया गया है। फिलहाल 19 टीम कार्य कर रही है।
डॉ. शिव कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, अनुमंडलीय अस्पताल, नरकटियागंज।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/narkatiaganj/news/team-formed-on-paper-only-many-health-workers-disappeared-from-field-127974986.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/03/orig_3bettiah-07_1607012985.jpg
0 Response to "सिर्फ कागजों में किया टीम का गठन कई स्वास्थ्य कर्मी फील्ड से रहे गायब"
Post a Comment