Popular Posts

धमौल पुलिस ने मास्क नहीं पहनने पर काटा चालान

धमौल पुलिस ने मास्क नहीं पहनने पर काटा चालान

पकरीबरावां प्रखंड में लगातार जागरूकता एवं मास्क जांच के बाद भी लोग मान नहीं रहे हैं। प्रशासनिक पदाधिकारी प्रतिदिन लोगों से मास्क लगाने की अपील कर रहे हैं, परंतु नतीजा ढाक के तीन पात के बराबर है। लोग आज भी बिना मास्क लगाए खुलेआम घूम रहे हैं। नतीजा पकरीबरावां प्रखंड में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। बता दें की पिछले कुछ दिनों में नवादा जिले में कोरोना का ग्राफ बड़ा है। यह और भी विकराल रूप धारण न कर ले, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा जागरूकता अभियान के साथ ही मास्क जांच अभियान भी चलाया जा रहा है।

प्रखंडों में बीडीओ की देखरेख में लगातार मास्क जांच अभियान चलाया जा रहा है। बावजूद लोग मत पहनना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। लोग बेपरवाह बिना मास्क लगाए भीड़भाड़ वाले जगहों पर जा रहे हैं। बुद्धिजीवियों की माने तो मास्क जांच को लेकर प्रशासन द्वारा सख्ती नहीं बरती जा रही है, जिससे लोगों पर मास्क जांच का असर नहीं पड़ रहा है। बुद्धिजीवियों ने जिला प्रशासन से मास्क जांच को लेकर सख्ती बरतें जाने की मांग की है, ताकि लोगों द्वारा मास्क पहनना सुनिश्चित किया जा सके। धमौल पुलिस ने 7 लोगों से वसूला जुर्माना : कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों द्वारा मास्क पहनना सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से धमौल ओपी की पुलिस ने मास्क जांच अभियान चलाया।

कोविड 19 टीकाकरण के लिए टास्क फोर्स का गठन

नवादा| कोविड-19 टीकाकरण के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया गया है, जिसमें जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आईसीडीएस, नवादा,जिला पंचायती राज पदाधिकारी, नवादा, जिला खेल पदाधिकारी, नवादा, जिला शिाक्षा पदाधिकारी, नवादा, जिला अल्पसंख्यक पदाधिकारी, नवादा,जिला सूचना एवं जन सम्पर्क पदाधिकारी, नवादा,कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, नवादा,श्रम अधीक्षक, नवादा,सहायक निदेशक, खान, नवादा,स्टेशन प्रबंधक, नवादा रेलवे स्टेशन, नवादा, जिला समन्वयक, नेहरू युवा केन्द्र संगठन, नवादा,जिला प्रतिनिधि, राष्ट्रीय कैडेट कोर, नवादा, एसएमओ, डब्लूएचओ, नवादा,एसएमसी, यूनिसेफ, नवादा, टीम लीडर, केयर इंडिया,डीपीओ, यूएनडीपी, नवादा, जिला प्रतिनिधि, आईएमए नवादा को नामित किया गया है। टास्क फोर्स की बैठक कल कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पदाधिकारी यश पाल मीणा की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी जिसमें कोरोना से बचने के लिए टीकारण के लिए रणनीति पर विचार विमर्श किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Police challaned for not wearing masks


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/nawada/news/police-challaned-for-not-wearing-masks-127984625.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/06/5nawada-04_1607210965.jpg

0 Response to "धमौल पुलिस ने मास्क नहीं पहनने पर काटा चालान"

Post a Comment