बोलेरो लूटकर भाग रहे तीन अपराधियों को लोगों ने पकड़ा
जगदीशपुर गांव के नितिन कुमार सिंह और उनके भाई राजन सिंह दोनों की बोलेरो गाड़ी ड्राइवर लेकर साटा में चफवां जा रहे थे। सिसवाँ-तिलमापुर मुख्य मार्ग पर राजन सिंह की गाड़ी आगे निकल गई थी। लुटेरों ने नितिन कुमार सिंह के बोलेरो को रोककर ड्राइवर से चाभी ले लिया। ड्राइवर ने मौका देखकर गाड़ी मालिक तथा दूसरे ड्राइवर को मोबाइल फोन पर गाडी लूटने की इसकी सूचना दी। लुटेरे गाड़ी लेकर तिलमापुर की ओर निकले ही थे कि अगले ड्राइवर ने गाड़ी को बीच सड़क पर आड़ी लगाकर रास्ता रोक दिया। इतने में ड्राइवर ने शोरगुल कर गाँव वालों को इकट्ठा कर दिया और गाँव वालों ने लुटेरों को पकड़ जमकर पिटाई कर दिया गया। मौका देखकर एक बाइक पर तीन लुटेरे भागने में सफल हो गए। इसी बीच गाड़ी मालिक के यहाँ से भी दर्जन भर लोग पहुंच गए और पुलिस को सूचना देकर लुटेरों को अपने साथ लेकर जगदीशपुर आ गये। जैसे ही यह बात गाँव वालों को पता चली लगभग पाँच सौ की संख्या में लोग वहां जूट गई। तभी पुलिस ने पहुंचकर लुटेरों को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ करने लगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/nautan/news/people-caught-three-criminals-fleeing-the-bolero-128008685.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/13/
0 Response to "बोलेरो लूटकर भाग रहे तीन अपराधियों को लोगों ने पकड़ा"
Post a Comment