Popular Posts

जमीन विवाद की दिन में हुई पंचायत, रात में इंटर के छात्र की गोली मार कर दी हत्या

जमीन विवाद की दिन में हुई पंचायत, रात में इंटर के छात्र की गोली मार कर दी हत्या

पीरपैंती के लकड़ाकोल गांव में शनिवार रात 10 बजे जमीन विवाद में अपराधियों ने ताड़र कॉलेज के इंटर के छात्र दीपक कुमार (15 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी। गांव के भीम यादव और संजय यादव के बीच जमीन खरीदने को लेकर विवाद है। इसे लेकर शनिवार काे दिन में पंचायत भी हुई। पंचायत में भी दोनों पक्षों में मारपीट हाे गई। रात में इसी विवाद में छात्र की हत्या कर दी गई।

पुलिस ने इस मामले में तीन लाेगाें काे हिरासत में लिया है। मृतक के पिता प्रभुनाथ यादव ने गांव के भीम यादव उसके भतीजा सोनू यादव, रामजी यादव, मनीष यादव, विजय यादव और योगी यादव के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया है। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

जाम के कारण समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सका

मृतक के पिता ने बरारी पुलिस काे बताया कि उनके भाई द्वारिका यादव एवं भतीजा संजय यादव का जमीन खरीद-बिक्री को लेकर पड़ोसी भीम यादव से पूर्व से विवाद चल रहा है। शनिवार रात को वह अपने बेटे के साथ बरमसिया बथान से दूध लेकर घर लौट रहे थे। रास्ते में आरोपी पक्ष के लोग लाठी-डंडा और हथियार लेकर मीटिंग कर रहे थे।

हम दाेनाें काे देखते ही गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। दीपक को लात-घूंसे से बेरहमी से पीटा। इस दौरान सोनू यादव घर से राइफल लेकर आया और अपने चाचा भीम यादव को दिया। भीम ने पीछे से दीपक को गोली मार दी। इसके बाद सभी फरार हो गए।

खून से लथपथ दीपक वहां गिर गया। उसे इलाज के लिए पीरपैंती अस्पताल ले गए। वहां से उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। भागलपुर आने के दौरान जाम रहने के कारण सुबह करीब 4 बजे मायांगज अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने चेकअप करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जाम के कारण रास्ते में ही दीपक ने दम तोड़ दिया। बरारी पुलिस ने मृतक के पिता का बयान पीरपैंती पुलिस को भेज दिया है। पांच भाइयों में दीपक सबसे छोटा था।

उसने इसी साल मैट्रिक पास कर ताड़र कॉलेज में इंटर में एडमिशन लिया था। उसके पिता लकड़ाकोल में खेतीबारी करते हैं। रविवार को कहलगांव एसडीपीओ डॉ. रेशु कृष्णा व इशीपुर थानेदार गांव पहुंचे और मामले की जांच की। एसडीपीओ ने बताया कि बताया कि जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों मारपीट के बाद एक पक्ष ने इस वारदात को अंजाम दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दीपक कुमार की फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/panchayat-in-the-day-of-land-dispute-inter-student-shot-dead-in-the-night-127987682.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/07/orig_untitled_1607295870.png

0 Response to "जमीन विवाद की दिन में हुई पंचायत, रात में इंटर के छात्र की गोली मार कर दी हत्या"

Post a Comment