Popular Posts

शहरी गरीबों के लिए बहुमंजिली इमारतों का होगा निर्माण, नगर निकायों में बनाए जाएंगे वेंडिंग जोन

शहरी गरीबों के लिए बहुमंजिली इमारतों का होगा निर्माण, नगर निकायों में बनाए जाएंगे वेंडिंग जोन

उपमुख्यमंत्री व नगर विकास एवं आवास मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि सात निश्चय पार्ट टू के तहत सभी निकायों में स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम और राज्य के सभी नगर निकायों में विद्युत शवदाह गृह बनाए जाएंगे। इसके अलावा सात निश्चय पार्ट 2 के अंतर्गत शहरी भूमिहीनों व बेघराें के लिए मल्टीस्टोरी बिल्डिंग का निर्माण होगा।

साथ ही सभी नगर निकायों में वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे। नगर निकायों के सभी जनप्रतिनिधियों की शिकायतें पोर्टल पर सुनी जाएंगी और नगर निकायों में नियंत्रण कक्ष बनेंगे, ताकि कचरा उठाने वाली गाड़ियों पर नजर रखी जा सके। मार्च के पहले यह व्यवस्था सभी नगर निकायों में लागू होगी।

उपमुख्यमंत्री ने बुधवार तिरहुत प्रमंडल के नगर निकायों की योजनाओं व कार्यों की समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिया। अधिवेशन भवन में आयोजित इस समीक्षा बैठक में कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नगर विकास विभाग सात निश्चय पार्ट टू के कामों को प्राथमिकता के तहत नियत समयावधि में पूर्ण करने को कटिबद्ध है।

इससे पूर्व प्रमंडलवार बैठक का आयोजन नहीं हुआ था। अबतक पूर्णिया, कोसी और तिरहुत प्रमंडल की बैठकें हो चुकी हैं। प्रमंडलवार नोडल पदाधिकारी भी नियुक्त हुए हैं, जो अब प्रमंडलों में जाकर नगर निकायों की योजनाओं और कार्यों की समीक्षा के साथ योजनाओं का भौतिक निरीक्षण कर मुख्यालय में रिपोर्ट देंगे।

पोर्टल पर नगर निकायों के सभी जनप्रतिनिधियों की शिकायतें सुनी जाएंगी और नगर निकायों में नियंत्रण कक्ष बनेंगे, ताकि कचरा उठाने वाली गाड़ियों पर नजर रखी जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश के नगर निकायों की बेहतर साफ-सफाई नगर विकास एवं आवास विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने भी मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि आज की बैठक बिहार का आईना है, इसका संदेश पूरे देश में जाएगा।

नालाें की सफाई के लिए खरीदी जाएंगी सुपर सकर मशीनें, रोस्टर के अनुसार होगा उपयोग

नगर निगमों एवं कुछ बड़े नगर परिषदों में नालों की प्रभावी सफाई के लिए सुपर सकर मशीनों की खरीदारी की जाएगी और इन नगर निगमों के आसपास के नगर निकायों रोस्टर के अनुसार इन मशीनों का उपयोग नालों की सफाई के लिए किया जाएगा। बैठक में नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव आनंद किशोर ने कहा कि उपमुख्यमंत्री-सह-नगर विकास एवं आवास के निर्देश पर प्रमंडल स्तरीय समीक्षा की शुरुआत की गई है।

बैठक में सभी नगर निकायों की भागीदारी सुनिश्चित हो रही है। बैठक में प्रमंडल के सभी नगर निकायों के नल जल योजना, नली-गली योजना, जल-जीवन-हरियाली, एएमआरयूटी, एनयूएलएम, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन को लेकर विभागाें ने प्रेजेंटेशन दिया। बैठक में सांसद संजय जायसवाल, सुनील कुमार पिंटू, सांसद सुनील कुमार, विधायक भागीरथी देवी ने भी अपने सुझाव दिए।

सभी नगर निकायों में बनाए जाएंगे ऑटो स्टैंड, बढ़ेगी आय
राज्य के सभी नगर निकायों में ईएसएसएल के माध्यम से स्ट्रीट लाइटिंग की समीक्षा के लिए उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में जल्द बैठक हाेगी। इसमें ईएसएसएल के राष्ट्रीय और राज्यस्तर के अधिकारी मौजूद रहेंगे। नली-गली योजना में सड़क को खोदने की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए सचिव बुडको के साथ स्पेशल मीटिंग करेंगे।

नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों को दंडाधिकारी की शक्ति प्रदान करने के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। उन्हें दंडाधिकारी की शक्ति प्राप्त होने के बाद शहरी क्षेत्रों में अतिक्रमण पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी और अतिक्रमण हटाओ अभियान को ज्यादा प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। सभी नगर निकायों में ऑटो स्टैंड का निर्माण होगा, ताकि निकायों की आय में वृद्धि हो।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तिरहुत प्रमंडल के नगर निकायों की समीक्षा बैठक का शुभारंभ करते उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद व रेणु देवी।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/multi-storey-buildings-to-be-constructed-for-the-urban-poor-vending-zones-to-be-built-in-civic-bodies-128020535.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/17/46_1608150020.jpg

0 Response to "शहरी गरीबों के लिए बहुमंजिली इमारतों का होगा निर्माण, नगर निकायों में बनाए जाएंगे वेंडिंग जोन"

Post a Comment