जनसंघ के काल से ही भाजपा से जुड़े रहे कद्दावर नेता रामशब्द सिंह का निधन
भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष, पूर्व जिला पार्षद एवं पूर्व पैक्स अध्यक्ष रह चुके रामसकल सिंह उर्फ रामशब्द सिंह का 85 वर्ष की आयु में शुक्रवार को निधन हो गया। उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई। यह दुखद समाचार मिलते ही उनके शुभचिंतकों, समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। प्रखंड के परसौनी रईसी पंचायत के तरावां गांव स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन को भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
रामशब्द सिंह जनसंघ के काल से ही भाजपा से जुड़े थे। साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र से दो बार भाजपा के टिकट पर उन्होंने चुनाव भी लड़ा था। 22 वर्ष तक वे परसौनी रईसी पंचायत के मुखिया भी रहे। उनके निधन पर विधायक डॉ. राजू कुमार सिंह, पूर्व प्रमुख अमलेश कुमार, पूर्व मुखिया महेश्वरी सिंह, भाजपा नेता ललित कुमार गुप्ता, निरंजन प्रसाद साह, राजकिशोर प्रसाद साह, संजीत कुमार आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा- भाजपा ने अपना मार्गदर्शक खो दिया
जनसंघ काल से भाजपा के मजबूत स्तंभ रहे राम शब्द सिंह के निधन पर भाजपा नेताओं ने शोक जताया है। भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि जिला भाजपा ने अपने अभिभावक, मार्गदर्शक को खो दिया है। शोक व्यक्त करने वालों में जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार, हरिमोहन चौधरी, चंदा देवी, निर्मला साहू, अंजना कुशवाहा, ब्रज बिहारी पासवान, जिला महामंत्री सचिन कुमार, मनोज सिंह, धर्मेंद्र साहू समेत राकेश यादव, संतोष साहेब, संजीव झा, इंदिरा सिंह, ऋतुराज, सिद्धार्थ कुमार, प्रभात कुमार, रविकांत सिन्हा, नचिकेता पाण्डेय, भगवान लाल महतो, रागिनी रानी, उमेश पाण्डेय, फेकू राम, धनंजय झा, रविरंजन शुक्ला, अभिषेक सौरभ आदि शामिल हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/rambard-singh-a-strong-leader-who-was-associated-with-bjp-since-the-time-of-jana-sangh-died-128028212.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/19/51_1608336217.jpg
0 Response to "जनसंघ के काल से ही भाजपा से जुड़े रहे कद्दावर नेता रामशब्द सिंह का निधन"
Post a Comment